खबर
Top News

चाकू से चार वार किसके सीने में किए: कहां फेंक दिया बदमाशों ने; कहां जा रहा था युवक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 मार्च 2026, 2:56 pm
शेयर करें:
चाकू से चार वार किसके सीने में किए

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बुधवार देर रात की है। बदमाशों ने युवक के सीने में चार बार चाकू से वार किए और बाद में उसका शव ऑटो से बेस्ट प्राइस के पास 80 फीट रोड पर फेंककर फरार हो गए। मृतक की पहचान 19 वर्षीय अरविंद मीणा पिता हल्केराम मीणा, निवासी प्रताप नगर 80 फीट रोड, थाना निशातपुरा के रूप में हुई है। गुरुवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ निकला था
परिजनों के मुताबिक अरविंद एक गारमेंट्स दुकान पर सेल्समैन के तौर पर काम करता था। बुधवार को वह दिनभर दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। शाम को वह अपने दोस्त विशाल ठाकुर उर्फ भूरा और सचिन के साथ घूमने के लिए घर से निकला था। आखिरी बार उसे इन्हीं दोनों के साथ देखा गया था, लेकिन कुछ देर बाद दोनों युवक अकेले ही मोहल्ले लौट आए।

देर रात सड़क किनारे मिला शव
देर रात बदमाशों ने अरविंद का शव ऑटो से 80 फीट रोड पर फेंक दिया। युवक का शव अर्धनग्न हालत में मिला और उसके शरीर के ऊपरी हिस्से पर कपड़े नहीं थे।

भीड़ देखकर पहुंचे पिता, बेटे का शव मिला
मृतक के पिता हल्केराम मीणा ने बताया कि बेस्ट प्राइस के पास भीड़ लगी देख वे वहां पहुंचे। पास जाकर देखा तो सड़क पर उनके बेटे का शव पड़ा हुआ था। निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा के मुताबिक मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदर्शन की चेतावनी
मोहल्ले के लोगों और परिचितों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे शव रखकर सड़क जाम करेंगे। लोगों ने मामले में पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप भी लगाया है।

संबंधित समाचार

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी
Top News

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

23 minutes ago
क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

26 minutes ago
दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी
Top News

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

27 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

31 minutes ago
जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार
Top News

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

38 minutes ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

41 minutes ago
23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा
Top News

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

about 1 hour ago
7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग
Top News

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

about 1 hour ago
100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला
Top News

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

about 1 hour ago
पांच जगह दबिश
Top News

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

about 1 hour ago
हादसा
Top News

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

about 1 hour ago
खौफनाक हादसा
Top News

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

about 1 hour ago
गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा
Top News

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

about 1 hour ago
होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत
Top News

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

about 1 hour ago
स्वाइन फ्लू का खतरा
Top News

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

about 1 hour ago
मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन
Top News

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप
Top News

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

about 2 hours ago
भारत का ‘पॉवर शो’
Top News

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!