युवती को किसने दी दूल्हे के सामने गोली मारने की धमकी: एसिड अटैक की बात क्यों कही; कैसे लौटा देगा बरात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर में शादी से पहले एक युवती को पड़ोसी युवक ने जान से मारने और एसिड अटैक की धमकी दी है। आरोपी ने कहा कि यदि उसने मारपीट के मामले में कोर्ट में अपने बयान नहीं बदले तो वह शादी के स्टेज पर दूल्हे के सामने गोली मार देगा। इतना ही नहीं, उसने यह भी धमकी दी कि शादी में इतना बवाल करेगा कि बारात ही लौट जाएगी।
युवती की 11 मार्च को शादी तय
घटना 3 मार्च की सुबह करीब 11 बजे गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू इलाके की है। 22 वर्षीय युवती की 11 मार्च को शादी तय है। पीड़िता ने गिरवाई थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी समीर खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आंगन में धो रही थी बर्तन
पीड़िता के मुताबिक, घटना वाले दिन वह घर के आंगन में बर्तन धो रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला समीर खान वहां पहुंचा और उसे धमकाने लगा। उसने युवती पर दबाव बनाया कि मारपीट के मामले में कोर्ट में उसके पक्ष में बयान दे दे या राजीनामा कर ले।
समझौता नहीं हुआ तो फेंक देगा एसिड अटैक
आरोप है कि समीर ने कहा कि अगर दो दिन के भीतर समझौता नहीं किया गया तो वह युवती के चेहरे पर एसिड फेंक देगा। साथ ही शादी में हंगामा कर बारात वापस लौटा देने की धमकी भी दी। आरोपी ने बिहार के बक्सर में स्टेज पर दुल्हन को गोली मारने जैसी घटना दोहराने की बात भी कही। पीड़िता का कहना है कि समीर खान उसे आते-जाते भी परेशान करता है और लगातार समझौते का दबाव बना रहा था।
दो साल पहले हुआ था विवाद
युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में समीर ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसने मारपीट भी की थी। इस मामले में गिरवाई थाने में केस दर्ज हुआ था और मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। उसी मामले में आरोपी अब बयान बदलने का दबाव बना रहा था।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
गिरवाई थाना पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!