तीन करोड़ की नकदी का मालिक कौन: जिस रिश्तेदार का बताया पैसा; उसने ही किया इनकार, पुलिस जांच में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा में ड्राइवर सौरभ अहिरवार के घर से मिली 3 करोड़ 2 लाख 14 हजार रुपए की नकदी का मामला अब और उलझ गया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद परिवार ने रकम को भोपाल निवासी रिश्तेदार रमेश कुमार अहिरवार का बताया था, लेकिन रमेश अहिरवार ने रकम से अपना कोई संबंध होने से इनकार कर दिया है।
पुलिस ने पूरी रकम जब्त कर ली है। मामले की जांच के लिए आयकर विभाग समेत अन्य एजेंसियों को सूचना भेजी जा रही है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ के बाद उन्हें फिलहाल छोड़ दिया गया है।
अलमारी में दस्तावेज बताए, अंदर मिले नोटों से भरे बैग
पुलिस ने सोशल मीडिया पर सौरभ की पिस्टल जैसी दिखने वाली फोटो सामने आने के बाद उसके घर पर दबिश दी थी। तलाशी के दौरान एक अलमारी मिली, जिसके बारे में परिवार ने दस्तावेज रखे होने की बात कही थी।
अलमारी पर टेप लगा हुआ था। जब पुलिस ने उसे खुलवाया तो अंदर रखे बैगों में नोटों की गड्डियां मिलीं। रकम इतनी अधिक थी कि नोटों की गिनती के लिए मशीन बुलानी पड़ी। गिनती पूरी होने के बाद पुलिस ने 3.02 करोड़ रुपए जब्त कर लिए।
चाबी को लेकर भी सामने आई कहानी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अलमारी की चाबी घर में नहीं थी। परिवार का कहना था कि नई अलमारी रिश्तेदार लेकर आए थे और उसमें बैग रखकर लॉक कर चाबी अपने साथ ले गए थे। इसके बाद पुलिस ने अलमारी खुलवाकर रकम बरामद की।
परिवार बोला- मौसा-मौसी रखकर गए थे पैसा
पूछताछ में परिवार ने पुलिस को बताया कि यह रकम सौरभ के मौसा रमेश कुमार अहिरवार की है। परिवार के अनुसार, रमेश और उनकी पत्नी पैसा लेकर सागर आए थे और अलमारी में रखकर चले गए थे।
वहीं रमेश अहिरवार ने रकम को अपना मानने से साफ इनकार कर दिया है। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि रकम का असली मालिक कौन है और यह सौरभ के घर तक कैसे पहुंची।
दादी ने बताया- रिश्तेदार रहे हैं बड़े अधिकारी
कार्रवाई के दौरान मौजूद सौरभ की दादी ने पुलिस को बताया था कि रमेश अहिरवार भोपाल में बड़े अधिकारी रहे हैं और यह रकम उनकी आय से जुड़ी है। हालांकि, रमेश के इनकार के बाद इस दावे की भी जांच की जाएगी।
पिस्टल की फोटो से शुरू हुई थी कार्रवाई
पुलिस की कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुई सौरभ की पिस्टल वाली फोटो से शुरू हुई थी। पुलिस हथियार की तलाश में उसके घर पहुंची थी, लेकिन तलाशी के दौरान पिस्टल नहीं मिली। परिवार ने बताया कि फोटो में दिख रही चीज पिस्टल नहीं बल्कि बंदूकनुमा लाइटर था।
महंगे शौक और पैसों की चर्चा से मोहल्ले में हलचल
मोहल्ले के लोगों के अनुसार, सौरभ और उसका भाई अंकित टैक्सी चलाते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने मकान बनवाया था और महंगा आईफोन भी खरीदा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों कई बार पैसों को लेकर चर्चा करते थे।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!