कौन बोले: 'हाथ लगाया तो नर्मदा में कूदेंगे या जहर खा लेंगे'; इतने नेताओं और पदाधिकारियों को लिया हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीदी और खाद वितरण के लिए ई-टोकन व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया।
प्रस्तावित भोपाल कूच और मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले पुलिस-प्रशासन ने कई जिलों में कार्रवाई करते हुए करीब 40 किसान नेताओं और पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया या नजरबंद कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में किसान नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर धरने पर बैठ गए।
भोपाल कूच से पहले पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने नर्मदापुरम, हरदा, इटारसी, डोलरिया, सिवनी मालवा और पिपरिया सहित कई क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर किसानों को आगे बढ़ने से रोक दिया।
जानकारी के अनुसार, हरदा में 25 और नर्मदापुरम में 14 किसान नेताओं व पदाधिकारियों को हिरासत में लिया गया या नजरबंद किया गया। हरदा में हिरासत में लिए गए किसानों को अस्थायी जेल में रखा गया है।
सेठानी घाट पर डटे किसान, हनुमान चालीसा और सद्बुद्धि यज्ञ
भोपाल नहीं पहुंच पाने के बाद किसान नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर एकत्र हो गए, जहां उन्होंने टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया। आंदोलन के दौरान किसानों ने हनुमान चालीसा का पाठ, नारेबाजी और सद्बुद्धि यज्ञ कर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। जैसे-जैसे दिन बढ़ा, धरना स्थल पर किसानों की संख्या भी बढ़ती गई।
किसान नेता का विवादित बयान
राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष राकेश गौर ने कहा कि यदि किसानों को आगे नहीं जाने दिया गया तो सेठानी घाट पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा, "अगर एक भी किसान को हाथ लगाया गया तो हम नर्मदा में कूद जाएंगे या जहर खा लेंगे।"
वहीं, क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह सोलंकी ने प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए एसडीएम के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया।
बैरिकेडिंग से आम लोगों को भी परेशानी
किसानों को रोकने के लिए शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर की गई बैरिकेडिंग का असर आम लोगों पर भी पड़ा। भोपाल चौराहे पर यातायात डायवर्ट किए जाने के कारण लोगों को फोरलेन के रास्ते बुधनी होकर जाना पड़ा, जिससे करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ा। सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और निजी कंपनियों के कर्मचारियों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
हालांकि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने कहा कि किसी को आने-जाने से नहीं रोका गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केवल यातायात का डायवर्जन किया गया है।
जहां रोका गया, वहीं धरने की अपील
किसान संगठनों ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि जहां-जहां पुलिस उन्हें रोक रही है, वहीं शांतिपूर्वक धरने पर बैठें। साथ ही गांवों में खड़े ट्रैक्टरों को भी आवश्यकता पड़ने पर नर्मदापुरम लाने के लिए तैयार रखने को कहा गया है।
फिलहाल, पुलिस और प्रशासन की निगरानी में आंदोलन जारी है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए किसानों से संवाद की कोशिश की जा रही है, जबकि किसान संगठन अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!