सड़क निर्माण का रास्ता साफ: 80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निपानिया से पिपलियाकुमार तक रिंग रोड के चौड़ीकरण को लेकर राज्य शासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। क्षेत्र में बढ़ते यातायात और स्थानीय नागरिकों की मांग को देखते हुए जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की पहल पर शासन ने करीब 2.8 किलोमीटर लंबे मार्ग को फिलहाल 24 मीटर यानी 80 फीट चौड़ाई में बनाने की अनुमति दे दी है।
हालांकि, इस फैसले में भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया है। इंदौर विकास योजना-2021 में इस मार्ग की प्रस्तावित चौड़ाई 30 मीटर यानी 100 फीट ही रहेगी। यानी वर्तमान में सड़क निर्माण 80 फीट में हो सकेगा, लेकिन भविष्य में इसे 100 फीट तक विकसित करने का प्रावधान बरकरार रहेगा।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी निर्णय के अनुसार, विशेष केंद्रीय सहायता योजना के अंतर्गत निपानिया गांव से पिपलियाकुमार रिंग रोड तक लगभग 2800 मीटर लंबे मार्ग का निर्माण 24 मीटर चौड़ाई में किया जा सकेगा। इस अनुमति से फिलहाल सड़क निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के रहवासियों को बेहतर आवागमन का रास्ता उपलब्ध हो सकेगा।
100 फीट सड़क का प्रस्ताव रहेगा बरकरार
शासन ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि 24 मीटर चौड़ाई में सड़क निर्माण की अनुमति केवल तत्काल निर्माण कार्य को ध्यान में रखकर दी गई है। इसे इंदौर विकास योजना-2021 में निर्धारित सड़क की मूल चौड़ाई में बदलाव नहीं माना जाएगा। विकास योजना में इस मार्ग की चौड़ाई 30 मीटर निर्धारित है और भविष्य में सड़क का पूर्ण विकास इसी प्रावधान के अनुसार करना होगा।
इसका मतलब है कि फिलहाल 80 फीट चौड़ी सड़क बनने के बावजूद भविष्य में इसके विस्तार की संभावना समाप्त नहीं होगी। शासन ने नियोजित विकास और आने वाले समय में यातायात की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 100 फीट चौड़ाई के प्रावधान को सुरक्षित रखा है।
भवन निर्माण की अनुमति में भी लागू रहेगी 100 फीट की शर्त
राज्य शासन ने सड़क निर्माण के साथ-साथ आसपास के भूखंडों पर होने वाले भवन निर्माण को लेकर भी स्थिति स्पष्ट कर दी है। आदेश के अनुसार, इस मार्ग पर स्थित भूखंडों के लिए भवन निर्माण की अनुमति जारी करते समय इंदौर विकास योजना-2021 में प्रस्तावित 30 मीटर यानी 100 फीट सड़क की चौड़ाई को ध्यान में रखना अनिवार्य होगा।
इस प्रावधान का उद्देश्य यह है कि वर्तमान में 80 फीट सड़क बनने के कारण भविष्य में सड़क के विस्तार की योजना प्रभावित न हो। भवन निर्माण की अनुमति देते समय ही प्रस्तावित 100 फीट चौड़ी सड़क के अनुरूप नियोजन का ध्यान रखा जाएगा, ताकि आगे चलकर चौड़ीकरण में अनावश्यक बाधाएं पैदा न हों।
वर्तमान जरूरत के साथ भविष्य के विस्तार का भी ध्यान
निपानिया और पिपलियाकुमार क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रही आवासीय गतिविधियों और बढ़ती आबादी के बीच बेहतर सड़क कनेक्टिविटी की जरूरत लगातार महसूस की जा रही है।
ऐसे में इस मार्ग का निर्माण क्षेत्र के आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंत्री तुलसीराम सिलावट की पहल पर लिया गया शासन का यह निर्णय तत्काल सड़क निर्माण का रास्ता खोलने के साथ भविष्य के विस्तार की योजना को भी सुरक्षित रखता है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म:फोटो-वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; कई बार मिलने बुलाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!