भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अनूपपुर।
कोतमा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। खोड़री गांव के पास झीक बिजुरी मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
तीन लोगों की मौत
दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन साल का एक मासूम भी शामिल है।
वहीं, दो बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दो बाइकों पर सवार थे सात लोग
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे ग्राम पंचायत भवन के सामने हुई। दोनों बाइकों पर कुल सात लोग सवार थे।
एक बाइक पर चार और दूसरी पर तीन लोग बैठे थे। इनमें एक बाइक पर महिला, पुरुष और दो बच्चे सवार थे।
बताया जा रहा है कि ये सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। एक बाइक पर अधिक लोगों के सवार होने के कारण हादसा गंभीर हो गया।
तीन साल के मासूम समेत तीन की मौत
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान ऋषि (3 वर्ष) और खुमान सिंह (30 वर्ष), निवासी ग्राम छतई, थाना कोतमा के रूप में हुई है।
वहीं, तीसरे मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। उसकी उम्र और अन्य जानकारी भी सामने आना बाकी है। मासूम की मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल है।
दो छोटे बच्चों समेत चार गंभीर घायल
दुर्घटना में ज्योति अगरिया (24 वर्ष), निवासी ग्राम छतई, हंसराज सिंह (30 वर्ष), निवासी निमहा, रितिक (5 वर्ष), निवासी छतई और हन सिंह (3 वर्ष) घायल हुए हैं।
बताया गया कि घायलों की हालत गंभीर है और वे फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं हैं।
सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों व मृतकों को कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किए जाने की बात कही गई है।
पुलिस ने दोनों बाइक कब्जे में ली
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म:फोटो-वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; कई बार मिलने बुलाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!