वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ: बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, मनीला।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उनकी तारीफ की। ट्रम्प ने मोदी को टफ इंसान बताते हुए उनके व्यक्तित्व की सराहना की। दोनों नेता मनीला में आयोजित क्वाड बैठक में शामिल हुए। इस दौरान ट्रम्प ने ईरान को लेकर भी कड़ा बयान दिया। उन्होंने ईरान को पागल देश बताते हुए कहा कि उसे किसी भी सूरत में परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिए जा सकते।
क्वाड बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष नेता शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अलावा जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर ट्रम्प का सख्त रुख
बैठक के दौरान ईरान को लेकर पूछे गए सवाल पर ट्रम्प ने कड़ा रुख जाहिर किया। उन्होंने ईरान को पागल देश बताते हुए कहा कि उसे परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिए जाएंगे। ट्रम्प के इस बयान से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका की सख्त नीति एक बार फिर सामने आई।
मोदी ने तिरंगे वाला स्पॉट मार्कर उठाया
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग अंदाज भी देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर नेताओं के खड़े होने की जगह बताने के लिए जमीन पर स्पॉट मार्कर लगाए गए थे। इनमें से एक मार्कर पर तिरंगा बना हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे जमीन से उठाकर अपने पास रख लिया।
2027 में मुंबई में होगी पहली क्वाड बिजनेस लीडर्स फोरम की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि वर्ष 2027 में पहली क्वाड बिजनेस लीडर्स फोरम की बैठक मुंबई में आयोजित की जाएगी। इसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के कारोबारी, सरकारी अधिकारी और विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इस फोरम का उद्देश्य चारों देशों के बीच व्यापारिक सहयोग और कारोबारी गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
पुतिन से मुलाकात पर ट्रम्प बोले- मौका मिला तो जरूर मिलूंगा
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संभावित मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर ट्रम्प ने कहा कि उन्हें फिलहाल नहीं पता कि ऐसी कोई मुलाकात हो पाएगी या नहीं, लेकिन यदि मौका मिला तो वे उनसे जरूर मिलेंगे।
ट्रम्प ने बताया कि पुतिन चीन जा रहे हैं और वे भी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मेहमान होंगे। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की संभावित मौजूदगी को लेकर सवाल पूछे जाने पर ट्रम्प ने कहा कि किम भी वहां आना चाहेंगे, लेकिन आगे क्या होता है, यह देखना होगा।
संबंधित समाचार

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म:फोटो-वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; कई बार मिलने बुलाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!