खबर
Top News

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी: पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 नवंबर 2026, 4:39 pm
शेयर करें:
पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस विभाग में सेवाकाल के दौरान किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को आर्थिक और सामाजिक संबल देने के उद्देश्य से शासन द्वारा अनुकंपा नियुक्ति की व्यवस्था की गई है।

इसी के तहत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में दिवंगत प्रधान आरक्षक के बेटे को पुलिस विभाग में नौकरी दी गई है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने नव नियुक्त आरक्षक आकाश धाकड़ को नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय महेशचंद्र धाकड़ इंदौर नगरीय पुलिस में प्रधान आरक्षक (क्रमांक 430) के पद पर पदस्थ थे। सेवाकाल के दौरान उनका निधन हो गया था।

उनके परिवार को सहारा देने और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से उनके आश्रित पुत्र आकाश धाकड़ को अनुकंपा नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू की गई। शासन और पुलिस मुख्यालय के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं। मेडिकल परीक्षण और जरूरी सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आकाश को आरक्षक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई।

आकाश धाकड़ निवासी झूमरघाट, पुलिस लाइन, पिगडंबर, राऊ को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने आकाश को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पुलिस सेवा में अनुशासन और ईमानदारी सर्वोपरि
नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं है, बल्कि यह जनसेवा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है।

पुलिसकर्मी का काम आम नागरिकों की सुरक्षा करना और जरूरत के समय उनकी सहायता के लिए तत्पर रहना है। उन्होंने नव नियुक्त आरक्षक को पूरी ईमानदारी, मेहनत, लगन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने यह भी कहा कि आमजन की सेवा और सुरक्षा को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। अपने आचरण और कार्यशैली से पुलिस विभाग की गरिमा एवं प्रतिष्ठा बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।

परिवार को मिला सहारा, बेटे को मिली नई जिम्मेदारी
अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य सेवाकाल के दौरान दिवंगत होने वाले शासकीय कर्मचारियों के परिवारों को कठिन परिस्थितियों में सहारा देना है। परिवार के मुखिया के निधन के बाद सामने आने वाली आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बीच आश्रित सदस्य को रोजगार मिलने से परिवार को संबल मिलता है। आकाश धाकड़ की नियुक्ति भी इसी व्यवस्था के तहत की गई है। अब वे पुलिस विभाग में आरक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये,  अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ
Top News

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

about 7 hours ago
अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल
Top News

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

about 7 hours ago
सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान
Top News

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर
Top News

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

about 8 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

about 8 hours ago
नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद
Top News

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

about 8 hours ago
दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने
Top News

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

about 8 hours ago
खातेगांव टीआई को  ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर
Top News

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे
Top News

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

about 9 hours ago
सड़क निर्माण का रास्ता साफ
Top News

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

about 9 hours ago
जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा
Top News

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

about 9 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी
Top News

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

about 10 hours ago
सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक
Top News

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

about 10 hours ago
सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!
Top News

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

about 10 hours ago
तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू
Top News

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

about 10 hours ago
15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल
Top News

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

about 10 hours ago
दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा
Top News

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ

about 10 hours ago
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म
Top News

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म:फोटो-वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; कई बार मिलने बुलाया

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!