अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल: पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के टीटी नगर इलाके में 'दैनिक श्रेष्ठ अखबार' के कार्यालय की आड़ में वसूली का मामला सामने आया है।
महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम ने हर्षवर्धन नगर स्थित एक कार्यालय में दबिश देकर एक महिला सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
कार्रवाई में टीटी नगर पुलिस ने भी सहयोग किया।
इनको किए जाते थे फोन
पुलिस के अनुसार, आरोप है कि कार्यालय से महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में सरपंचों, विधायकों और पंचायत सचिवों को फोन किए जाते थे।
उन्हें अखबार में विज्ञापन प्रकाशित कराने का प्रस्ताव दिया जाता था।
खबर प्रकाशित करने की धमकी
विज्ञापन देने से इनकार करने पर संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ी खबर प्रकाशित करने की धमकी दी जाती थी।
इसी दबाव के जरिए मोटी रकम वसूलने की कोशिश की जाती थी।
महाराष्ट्र के सरपंचों ने की थी सामूहिक शिकायत
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय इस नेटवर्क के सदस्य खुद को अखबार से जुड़ा बताकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से संपर्क करते थे।
इस तरह की गतिविधियों से परेशान महाराष्ट्र के कई सरपंचों ने मुख्यमंत्री स्तर पर सामूहिक शिकायत की थी।
एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू
शिकायत के आधार पर संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने उन ठिकानों और कॉल सेंटरों की जानकारी जुटाई, जहां से फोन किए जा रहे थे।
इसी कड़ी में भोपाल के हर्षवर्धन नगर स्थित कार्यालय का पता चला।
नोटिस देकर वैधानिक कार्रवाई की
इसके बाद नागपुर पुलिस की टीम भोपाल पहुंची और टीटी नगर पुलिस की मदद से कार्यालय में कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, मौके पर करीब 34 लोग मौजूद थे।
इनमें से पांच को हिरासत में लेकर महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ ले गई, जबकि अन्य लोगों को नोटिस देकर वैधानिक कार्रवाई की गई।
महाराष्ट्र पुलिस की जांच में सहयोग किया
भोपाल की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला ने बताया कि नागपुर में साइबर अपराध से जुड़े एक मामले की विवेचना के सिलसिले में महाराष्ट्र पुलिस की टीम भोपाल आई थी।
टीम ने टीटी नगर थाने से संपर्क किया था, जिसके बाद स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई में सहयोग किया।
मामले में महाराष्ट्र पुलिस की जांच जारी है। हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म:फोटो-वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; कई बार मिलने बुलाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!