सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!
KHULASA FIRST
संवाददाता

आइए, शायर सरवर खान सरवर के इस शे’र से बात शुरू करते हैं। उनका शे’र है कि-
‘हम वो आखरी नस्ल हैं, जिसने बाप से मारें खाई हैं,
हम वो पहली नस्ल हैं, जो अपनी औलाद से डरती हैं!’
चंद्रशेखर शर्मा 94250-62800 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कहने की जरूरत न कि इस शे’र में मारें हैं और डर है तो उस हकीकत की दहाड़ भी, जो जानते कई हैं, पर मानते कुछ ही हैं! दरअसल इस शे’र से बात शुरू करने के पीछे किस्सा यह है कि इंदौर के भाजपा विधायक राकेश (गोलू) शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला उज्जैन के जग प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में अपनी ताजा अवांछित और अशोभन हरकत को लेकर ‘फिर’ सुर्खियों में हैं।
जी हां, ‘फिर’ इसलिए कि इसके पहले भी अलग-अलग मंदिरों में ऐसी ही हरकतों के चलते विवादों और सुर्खियों में रहने का उनका जैसे ट्रैक रिकॉर्ड है। सो सरवर खान सरवर के इस शे’र की तर्ज पर क्या यह कहा-माना जा सकता है कि गोलू उस ‘पहली नस्ल’ वाले पिता हैं जो औलाद से डरती है?
यहां बताना लाजिमी है कि शहर के इस शुक्ला परिवार या घराने से इस नाचीज का बहुत पुराना आत्मीय जुड़ाव रहा और शायद यही कारण है कि उस घराने के रुद्राक्ष का यह रवैया या आचरण अपन को भी निजी रूप से ‘आहत’ करता है।
फिर भी गोलू शुक्ला के डरने का सवाल इसलिए है कि जैसा ऊपर बताया, ये रुद्राक्ष का ऐसी हरकत का पहला मामला नहीं है। याद हो कि देवास टेकरी के मां चामुंडा मंदिर वाले मामले में तो बताते हैं खुद, विधायक पिता, गोलू शुक्ला ने माफी मांगी थी।
जाहिर सी बात है कि कथित सनातनी विधायक से अपेक्षा थी कि इस घटना के बाद उन्होंने पुत्र रुद्राक्ष की ‘क्लास’ भी अवश्य ली ही होगी। आखिर हर परिवार में कुछ न कुछ तमीज और वैल्यूज हर सूरत होते ही हैं। फिर ये तो इंदौर का नामी परिवार और घराना है!
जमा गोलू यानी पिता का रुद्राक्ष यानी बेटे की ‘क्लास’ लेना इसलिए भी बनता था कि परिवार और घराने के साथ अब वो खुद एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि फिर बेटा या कोई भी परिजन ऐसी, फिजूल, उद्दंडता की आग से खेले तो वो पिता या परिजन के भविष्य को भस्म करने का बूता भी रखती ही है।
ये बात भी बिलकुल एक कारण थी कि गोलू तभी या रुद्राक्ष की पहली ही उद्दंडता पर ऐसी क्लास लेते। सो मानकर चलिए कि उन्होंने बिलकुल क्लास ली होगी। अलबत्ता हुआ क्या? बहुत पहले यह जुमला बहुत चलता था कि ‘उसकी औलाद उसके कहने में नहीं है!’ आपमें से बहुत लोगों ने इसे पहले सुना-समझा भी होगा।
बहरहाल विधायक बनने के बाद गोलू शुक्ला के आचरण और सामाजिक बर्ताव की बात करें तो फीडबैक बहुत सुखद और संतुष्ट करने वाला है। जी हां, रिपोर्ट यह है कि सर्वे हो तो वो बहुत मददगार और बहुत हंसी-मजाक पसंद करने वाले शहर के इकलौते विधायक निकलेंगे!
बताने की जरूरत नहीं कि वो जिस शुक्ला परिवार और घराने से आते हैं वहां धाक और चमक ही उसकी पहचान का दशकों से पर्याय रही चली आ रही है। गोलू ने जब विधायक के चुनाव का पर्चा भरा था तो उसमें उनकी संपत्ति का विवरण भी नत्थी था।
अखबारों की रिपोर्ट के मुताबिक वो था करीब 60 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, पांच फॉर्च्यूनर गाड़ियां और तीन बंदूकें! आदि-आदि। विदित है कि ऐसे विवरणों में दिखाया कम जाता है और छुपाया ज्यादा।
अब थोड़ा रुद्राक्ष को समझिए। वो ऐसी धाक-चमक वाली विरासत वाले परिवार से आने वाला और साथ में एक विधायक पिता का पुत्र बतौर भी जवान हुआ है। कहते हैं कि जीवन का यह वह काल होता है जब आपकी संगत आपके आचरण और कई बार आपके खुद के भविष्य के साथ-साथ आपके पिता और कुल के भविष्य का भी निर्धारण करने वाली होती है।
यह बात संबंधित सभी पक्षों के साथ सबसे ज्यादा खुद रुद्राक्ष की समझ और विवेक के लिए ज्यादा मौजू है। भविष्य की यदि बात है तो सबक खुद रुद्राक्ष को सीखने होंगे। हां, यदि उन्होंने रावण की तरह कैलाश पर्वत को ही उठाने का अहंकार पाल लिया हो तो फिर बात दूसरी है!
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म:फोटो-वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; कई बार मिलने बुलाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!