वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर: अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, समराला (पंजाब)।
खेती-किसानी की दुनिया तेजी से बदल रही है। आधुनिक तकनीक अब खेतों तक पहुंच रही है और इसी बदलाव की एक झलक पंजाब के समराला में देखने को मिली, जहां केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऑटोमेटिक ट्रैक्टर की सवारी की। यह तकनीक खेती में स्मार्ट फार्मिंग की संभावनाओं को दिखाती है। आने वाले समय में ऐसे आधुनिक उपकरण किसानों के काम को आसान बनाने और कृषि कार्यों में तकनीक की भूमिका बढ़ाने में अहम साबित हो सकते हैं।
इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल अपनाने पर जोर दिया। उनका कहना था कि खेती को फायदे का सौदा बनाने के लिए किसानों को कृषि की विभिन्न गतिविधियों को एक साथ जोड़कर आगे बढ़ना होगा। आधुनिक तकनीक के साथ खेती के तौर-तरीकों में बदलाव भी समय की जरूरत है।
मिट्टी की सेहत बचाने के लिए 'खेत बचाओ अभियान'
कृषि मंत्री ने किसानों से बातचीत के दौरान मिट्टी के स्वास्थ्य पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित उपयोग से मिट्टी की सेहत प्रभावित हो रही है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर खेत बचाओ अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य खेती की जमीन की गुणवत्ता और उसकी उर्वरता को बनाए रखना है।
उन्होंने किसानों से अपील की कि पराली जलाने के बजाय उसका उचित प्रबंधन करें। चौहान के मुताबिक, पराली प्रबंधन के मामले में पंजाब के किसानों ने उल्लेखनीय काम किया है और पराली जलाने की घटनाएं लगातार कम हो रही हैं। उन्होंने इस दिशा में किसानों के प्रयासों की सराहना भी की।
किसान और जवानों के योगदान को किया याद
पंजाब की धरती पर पहुंचने को अपना सौभाग्य बताते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यहां के किसान देश के अन्न भंडार भरने में अतुलनीय योगदान देते हैं। वहीं पंजाब के जवानों ने हमेशा देश की सीमाओं की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म:फोटो-वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; कई बार मिलने बुलाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!