दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने: शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का 15 नवंबर को इंदौर में हुआ कॉन्सर्ट अब नए विवाद में घिर गया है। कार्यक्रम से पहले जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने आयोजकों को पत्र लिखकर कुछ गाने नहीं गाने का अनुरोध किया था।
आपत्ति वाले गाने किए प्रस्तुत
इसके बावजूद दिलजीत ने मंच पर वही गाने प्रस्तुत किए, जिन पर आपत्ति जताई गई थी। इतना ही नहीं, उन्होंने मंच से अपने विरोधियों को शायर राहत इंदौरी के चर्चित शेर के जरिए जवाब भी दिया। दिलजीत ने कहा- "किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।"
कानूनी प्रक्रिया का दे रहे हवाला
कॉन्सर्ट के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि जब अधिकारियों ने पहले ही गानों को लेकर आपत्ति जताई थी, तो उनके गाए जाने के बाद आगे क्या कार्रवाई होगी? दूसरी ओर, संबंधित अधिकारी इस सवाल पर स्पष्ट जवाब देने के बजाय कानूनी प्रक्रिया का हवाला दे रहे हैं।
क्या था आयोजकों को भेजे गए पत्र में?
जिला बाल संरक्षण अधिकारी इंदौर रजनीश सिन्हा ने कॉन्सर्ट से पहले आयोजकों को पत्र भेजा था। इसमें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 22 जुलाई 2019 के आदेश का हवाला देते हुए दिलजीत के कुछ गानों का उल्लेख किया गया था।
पत्र में 'पटियाला पैग', '5 तारा', 'जीभ विचों' और 'जट उठे' जैसे गानों का जिक्र था। अधिकारी के मुताबिक, इन गानों की विषयवस्तु बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है और उन्हें नशीले पदार्थों या अन्य उत्पादों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित कर सकती है।
पत्र में यह भी कहा गया था कि इंदौर के कार्यक्रम में पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों को प्रवेश की अनुमति थी। ऐसे में आयोजकों से अनुरोध किया गया था कि कार्यक्रम में ये गाने प्रस्तुत न किए जाएं।
यह पत्र चंडीगढ़ निवासी डॉ. पंडितराव धारेनावर की ओर से 1 नवंबर 2026 को की गई मांग के बाद भेजा गया था। उन्होंने बच्चों को मंच पर नहीं बुलाने और बुलेट बेल्ट नहीं पहनने की मांग भी की थी।
राहत इंदौरी के शेर से दिया जवाब
कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने मंच से गानों पर लगाई गई आपत्तियों और विरोधियों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने शायर राहत इंदौरी का शेर सुनाया
"अगर खिलाफ हैं तो होने दो, जान थोड़ी है,
ये सब धुआं है, आसमान थोड़ी है।"
इसके बाद उन्होंने राहत इंदौरी का ही चर्चित शेर पढ़ा
"मैं जानता हूं कि दुश्मन भी कम नहीं,
लेकिन हमारी तरह हथेली पे जान थोड़ी है।
सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में,
किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।"
उनके इस बयान के बाद कॉन्सर्ट का यह हिस्सा चर्चा में आ गया। अब विवाद का केंद्र यह है कि आयोजकों को पहले भेजे गए पत्र के बावजूद संबंधित गाने मंच पर कैसे प्रस्तुत किए गए।
अब क्या कह रहे हैं अधिकारी?
मामले में जिला बाल संरक्षण अधिकारी रजनीश सिन्हा का कहना है कि सामान्य तौर पर कॉन्सर्ट में 13 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्रवेश दिया जाता है, लेकिन इंदौर के आयोजन में पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों को भी प्रवेश की अनुमति थी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट ने किसी खास गाने की सूची जारी नहीं की थी, बल्कि नशे और हथियारों से संबंधित गानों के बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर दिशा-निर्देश दिए थे। इसी आधार पर आयोजकों को पत्र भेजा गया था।
जब उनसे पूछा गया कि दिलजीत ने आपत्ति वाले गाने प्रस्तुत कर दिए हैं तो अब क्या कार्रवाई होगी, इस पर सिन्हा ने कहा कि हमने बाल संरक्षण अधिकारी की हैसियत से ये गाने नहीं गाने के लिए अनुरोध किया था।
कोर्ट ने भी ऐसा नहीं कहा कि यदि गा दिया तो क्या कर देंगे। इंदौर पुलिस ने भी तय बिंदुओं पर उन्हें आयोजन की मंजूरी दी है तो वह देखेंगे। कार्रवाई की बात पर उन्होंने कहा कि सिस्टम धीरे-धीरे लोगों को जागरूक करता है। ऐसा हो जाता है तो जो भी होगा विधिक तौर पर किया जाएगा।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म:फोटो-वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; कई बार मिलने बुलाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!