खबर
Top News

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक: प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 नवंबर 2026, 4:35 pm
शेयर करें:
सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
उज्जैन के महाकाल मंदिर में रील बनाने के मामले में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर एक साल के लिए प्रोटोकॉल और वीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध लगाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंदिर प्रशासन की कार्रवाई के बाद रुद्राक्ष के समर्थकों और साथियों ने नाराजगी जताई है।

उनका विरोध मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के खिलाफ सामने आ रहा है। समर्थकों ने कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी है कि यदि रुद्राक्ष पर लगाई गई रोक वापस नहीं ली गई तो वे उज्जैन में आंदोलन करेंगे। इतना ही नहीं, विरोध करने वालों ने प्रशासक का मुंह काला करने तक की धमकी दी है।

रुद्राक्ष पर कार्रवाई को लेकर उनके साथियों का कहना है कि महाकाल मंदिर परिसर में मोबाइल से रील बनाने और फोटो-वीडियो शूट करने का सिलसिला अब भी जारी है। सोशल मीडिया पर मंदिर के भीतर बनाए गए फोटो और वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं।

ऐसे में सवाल उठाया जा रहा है कि यदि मंदिर में मोबाइल के इस्तेमाल और रील बनाने पर प्रतिबंध के नियम हैं, तो उनका उल्लंघन करने वाले अन्य लोगों पर भी इसी तरह कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? समर्थकों का आरोप है कि एक मामले में सख्त कार्रवाई कर दी गई, लेकिन अन्य मामलों में प्रशासन की ओर से वैसी तत्परता नहीं दिखाई जा रही है।

तीन सुरक्षाकर्मियों पर भी कार्रवाई, एजेंसी पर पांच लाख का जुर्माना
रुद्राक्ष शुक्ला के मामले में मंदिर प्रशासन ने केवल उन पर ही कार्रवाई नहीं की, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों पर भी कदम उठाए हैं। इस प्रकरण में तीन सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जबकि संबंधित सुरक्षा एजेंसी पर पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

इसके बावजूद रुद्राक्ष के समर्थक प्रशासन के फैसले को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि मंदिर में नियमों का उल्लंघन यदि लगातार हो रहा है तो सभी के मामलों में एक समान कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रोटोकॉल व्यवस्था में बदलाव से स्थानीय लोग भी नाराज
भाजपा नेता राजेश शिरोडकर ने भी महाकाल मंदिर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि मंदिर में लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने प्रोटोकॉल व्यवस्था में किए गए बदलाव को लेकर भी नाराजगी जताई। शिरोडकर के मुताबिक, पहले प्रोटोकॉल कार्यालय से संचालित होने वाली व्यवस्था को अब शंख द्वार की ओर कर दिया गया है। इसके चलते 250 रुपए की रसीद लेकर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को भी करीब आधा किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है।

उनका कहना है कि मंदिर में व्यवस्थाओं के नाम पर लगातार बदलाव किए जा रहे हैं, लेकिन इनका सीधा असर श्रद्धालुओं की सुविधा पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन को नए प्रयोग करने के बजाय श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को प्राथमिकता देनी चाहिए।

फैसला वापस नहीं हुआ तो आंदोलन, प्रशासक को घेरने की चेतावनी
रुद्राक्ष शुक्ला पर एक साल के प्रतिबंध को लेकर उनके समर्थकों ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाने की चेतावनी दी है। संगठन का कहना है कि यदि मंदिर प्रशासन ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो प्रशासक प्रथम कौशिक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध करने वालों ने उनका मुंह काला करने की धमकी भी दी है।

इस पूरे घटनाक्रम ने महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं और प्रशासनिक फैसलों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। एक ओर मंदिर प्रशासन की ओर से नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है, वहीं दूसरी ओर कार्रवाई की समानता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। अब देखना होगा कि मंदिर प्रशासन विरोध और उठाए जा रहे सवालों पर क्या रुख अपनाता है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये,  अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ
Top News

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

about 7 hours ago
अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल
Top News

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

about 7 hours ago
सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान
Top News

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर
Top News

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

about 8 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

about 8 hours ago
नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद
Top News

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

about 8 hours ago
दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने
Top News

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

about 8 hours ago
खातेगांव टीआई को  ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर
Top News

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे
Top News

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

about 9 hours ago
सड़क निर्माण का रास्ता साफ
Top News

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

about 9 hours ago
जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा
Top News

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

about 9 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी
Top News

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

about 10 hours ago
पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी
Top News

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

about 10 hours ago
सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!
Top News

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

about 10 hours ago
तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू
Top News

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

about 10 hours ago
15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल
Top News

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

about 10 hours ago
दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा
Top News

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ

about 10 hours ago
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म
Top News

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म:फोटो-वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; कई बार मिलने बुलाया

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!