कौन और क्यों एक साथ पहाड़ से कूद गए: दो दिन बाद क्या खुलासा हुआ; क्या संबंध था आपस में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, डिंडौरी।
जिले में प्रेमी-प्रेमिका ने पहाड़ से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना विक्रमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के छीरपानी और कच्छ टोला के बीच स्थित कल्ले मड़ा पहाड़ की है। दोनों के शव दो दिन बाद बुधवार को पहाड़ के नीचे मिले, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
मृतकों में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा और राजेंद्र परस्ते नाम का युवक शामिल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डिंडौरी जिला अस्पताल भेज दिया है।
परिजनों के अनुसार, नाबालिग 11वीं कक्षा की छात्रा थी। वह रविवार दोपहर घर से निकली थी। परिजनों को लगा कि वह पास के बाजार गई होगी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई।
इधर, राजेंद्र परस्ते के परिवार ने बताया कि वह भी रविवार को घर से निकला था। राजेंद्र की शादी पिछले साल हुई थी। वह डिंडौरी में रहकर बिजली फिटिंग का काम करता था और 27 फरवरी को ही अपने गांव आया था।
पुलिस के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे के रिश्तेदार थे और उनके गांव भी आसपास ही हैं। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति ने पहाड़ के नीचे दो शव पड़े होने की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विक्रमपुर पुलिस चौकी प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!