'किसान महाचौपाल' में कांग्रेस के किस बड़े नेता का संबोधन: कहा- इतिहास में पहली बार लोकसभा में बोलने नहीं दिया; मुझे रोका गया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस ने आज भोपाल के जवाहर चौक पर 'किसान महाचौपाल' आयोजित किया। सभा को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया, जब उन्होंने नरवाड़े जी से जुड़ी बात उठाई।
सभा और सुरक्षा व्यवस्था
कार्यक्रम के लिए 50,000 लोगों की क्षमता वाला डोम तैयार किया गया है। राहुल और अन्य नेता एयरपोर्ट से सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। सभा स्थल पर जाने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। एसीपी ट्रैफिक अजय वाजपेयी ने बताया कि प्रवेश प्लेटिनम प्लाजा और वीआईपी रोड डिपो से किया जा रहा है। जवाहर चौक, माता मंदिर और न्यू मार्केट की तरफ से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है, फिर भी कई मार्गों पर कार्यकर्ता डटे हुए हैं।
राहुल ने सभा में कहा
"कांग्रेस डटकर खड़ी रहेगी, पीछे नहीं हटेगी। अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील में प्रधानमंत्री ने देश को बेच दिया। इससे देश का डेटा, किसानों, टेक्सटाइल उद्योग और रोजगार प्रभावित हुए हैं। यह शर्म की बात है।"उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका में अडानी से जुड़े मामलों को लेकर प्रधानमंत्री 14 महीनों से कोई कार्रवाई नहीं कर रहे।
खड़गे का संबोधन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में आकर देश के खिलाफ शर्तें मान लीं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी उठानी पड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डरने वाली पार्टी नहीं है और किसानों के हितों की रक्षा करेगी।
सीएम का पलटवार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- "राहुल गांधी आज आते हैं, जबकि हम 365 दिन किसानों के लिए काम करते हैं। राहुल तो राज्य की जनता से माफी मांगें। उनकी सरकार 1956 में बनी, तब से 2003 तक सिंचाई का क्षेत्र केवल 7.5 लाख हेक्टेयर क्यों रहा? कांग्रेस ने किसानों के साथ अन्याय किया।"
संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश में निवेश को नई रफ्तार देने की तैयारी:एक लाख करोड़ के निवेश की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री का फोकस; मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगा शहरी विकास, रोजगार और उद्योगों के केंद्र बनेंगे शहर

दूसरों को नसीहत खुद की व्यवस्था पर चुप्पी:एलआईजी चौराहे पर पतरे धोने में बहाया हजारों लीटर पानी; लीकेज वाले टैंकर ने भी सड़क पर बहाया जल

हम करें राष्ट्र आराधन:इंदौर में आज संघ का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन; शताब्दी वर्ष के समापन पर जुटेंगे 1 लाख स्वयंसेवक

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय किस अधिकारी के बारे में बोले- ‘यू आर ए वेरी गुड लीडर आफ्टर रिटायरमेंट’:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मुस्कराए बिना नहीं रह सके; मंत्री तुलसी सिलावट भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

किसान की बेरहमी से हत्या:घर में घुसकर तलवार-लाठियों से किया हमला; बेटा घायल, 4 साल की पोती का पैर टूटा

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव:भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार; भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने नाम पर लगाई मुहर

चक्रवाती तूफान अर्नब ने मचाई तबाही:135 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 की मौत, 57 हजार लोगों को किया शिफ्ट

वीडियो देखिये, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026:शहरी विकास, आधारभूत संरचना और सतत विकास को गति मिलेगी; महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों एवं वित्तीय अनुबंधों का आदान-प्रदान

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका

राजधानी में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त:मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप; रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

अर्बन इनोवेशन गैलरी में डिजिटल माध्यमों से दिखाई गईं उपलब्धियां और नवाचार:मुख्यमंत्री ने किया विभागीय ई-बुक का अवलोकन; 6D VR तकनीक से महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के वर्चुअल दर्शन किए

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ:नगरीय विकास में सौर ऊर्जा और वित्तीय नवाचार पर मंथन; 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग

वीडियो देखिये, नशे में कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कान पकड़कर मंगवाई माफी, नुकसान की भरपाई भी कराई

देवास जहरीली शराबकांड में बड़ा खुलासा:इंदौर से जुड़े तार; ऐसे की जाती थी तैयार, लाइसेंसी पेटियों में भरकर बेचा

यात्री सुविधाओं के अंक बढ़े, लेकिन रैंकिंग में एक पायदान फिसला एयरपोर्ट:अपेक्षित बढ़त नहीं मिल सकी, पहले नंबर पर यह शहर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:स्कूटी से सप्लाई हो रही थी विदेशी शराब; इतने का माल जब्त, घर से भी मिली बोतलें

वीडियो देखिये, किसानों की फसल बचाने के लिए अफ्रीकी टीम की मदद:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- वन्यजीवों की सुरक्षा और फसलों की रक्षा दोनों सरकार की प्राथमिकता

जेल के अंदर नशा पहुंचाने के खेल का खुलासा:प्रहरी ने अंडरगारमेंट-जूतों में छिपाई चरस; बीड़ी, तंबाकू, चेकिंग में पकड़ाया, ड्यूटी से हटाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!