खबर
Top News

तीन दिन से पाकिस्तान में कौन सा बल्लेबाज कर रहा ट्रेंड: कितनी हाइट है; गर्लफ्रेंड कौन हैं- खोज रहे इन सवालों के जवाब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 फ़रवरी 2026, 2:16 pm
शेयर करें:
तीन दिन से पाकिस्तान में कौन सा बल्लेबाज कर रहा ट्रेंड

खुलासा फर्स्ट, पटना।
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे, जिसने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया।

ईशान की इस पारी की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी जमकर हुई। गूगल ट्रेंड्स के अनुसार पिछले तीन दिनों से पाकिस्तान में ईशान किशन से जुड़े कीवर्ड्स तेजी से सर्च किए जा रहे हैं।

क्या-क्या सर्च कर रहे हैं लोग?
मैच के दौरान और उसके बाद ‘ईशान किशन की उम्र’, ‘हाइट’, ‘गर्लफ्रेंड कौन है’, ‘फैमिली’, ‘रिलीजन’ और ‘नेटवर्थ कितनी है’ जैसे सवाल ट्रेंड में रहे। खास तौर पर ‘ईशान किशन की गर्लफ्रेंड कौन?’ सवाल काफी चर्चा में रहा। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूजर्स ने उनकी बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा—“सवा 5 फीट का लड़का पूरी टीम पर भारी पड़ गया।”

गर्लफ्रेंड को लेकर भी दिलचस्पी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशान का नाम जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया से जोड़ा जाता है। उनके परिवार की ओर से भी इस रिश्ते को लेकर सकारात्मक संकेत दिए गए हैं। मैच के बाद उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी पाकिस्तान में खूब सर्चिंग हुई।

शोएब अख्तर ने कहा—मैच के हीरो ईशान
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी ईशान की पारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि जहां बाकी बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, वहां ईशान ने कमाल का खेल दिखाया और वही मैच के असली हीरो रहे। पाकिस्तानी पत्रकार शहजार इकबाल और खेल विश्लेषक बोरिया मजूमदार ने भी सोशल मीडिया पर ईशान के कमबैक और प्रदर्शन की तारीफ की।

दो साल बाद दमदार वापसी
करीब दो साल बाद टीम में वापसी कर रहे ईशान ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। खराब फॉर्म और मानसिक दबाव के दौर से गुजरने के दौरान वे अपने किट बैग में श्रीमद्भगवद्गीता की छोटी प्रति रखते थे। उनकी मां ने उन्हें मानसिक शांति के लिए गीता पढ़ने की सलाह दी थी। हाल ही में उनकी कप्तानी में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी जीती थी।

क्रिकेट के लिए छोड़ी पढ़ाई
पटना के बेली रोड इलाके से क्रिकेट की शुरुआत करने वाले ईशान ने महज 7 साल की उम्र में बल्ला थाम लिया था। पढ़ाई के दौरान उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर रहता था। बाद में उन्होंने खेल को प्राथमिकता देते हुए स्कूल छोड़ दिया।

राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में उनका खेल निखरा
कोच राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में उनका खेल निखरा और उन्हें अंडर-19 टीम की कप्तानी का मौका मिला। ईशान, महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को अपना आदर्श मानते हैं। आज उनकी बल्लेबाजी का असर सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि सरहद पार भी लोग उनकी प्रोफाइल और निजी जिंदगी के बारे में जानने को उत्सुक हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन
Top News

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

1 minute ago
संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद
Top News

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

3 minutes ago
देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप
Top News

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

11 minutes ago
भारत का ‘पॉवर शो’
Top News

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

12 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

16 minutes ago
हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!
Top News

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

22 minutes ago
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

36 minutes ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

about 1 hour ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

about 1 hour ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

about 1 hour ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 2 hours ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 19 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 20 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 20 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 20 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!