हत्या के आरोपी का शव कहां मिला: क्या मामला है यह; सिविल सर्जन क्या बोले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रायसेन।
रायसेन जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पत्नी की हत्या के आरोपी 60 वर्षीय जमुना प्रसाद गौर का शव अस्पताल के शौचालय में फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसने अपनी हाफ पैंट (बरमूडा) के नाड़े से फंदा बनाकर आत्महत्या की। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही
सिविल सर्जन डॉ. यशपाल बाल्यान के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 9 बजे आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही। स्टाफ उसे शौचालय तक लेकर गया, जहां उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद अंदर से आवाजें आने पर स्टाफ ने दरवाजा तोड़ा और उसे बाहर निकाला। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
एक दिन पहले हुआ था भर्ती
पुलिस के अनुसार, जमुना प्रसाद 25 फरवरी को विदिशा में ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। आरपीएफ ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से वह सोमवार सुबह निकल गया। इसके बाद वह रायसेन जिला अस्पताल पहुंचा। उसका एक पैर फ्रैक्चर था और हालत गंभीर होने के कारण उसे भर्ती कर लिया गया था।
पत्नी को जलाने का आरोप
पुलिस जांच में सामने आया है कि 20 फरवरी को उसने पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को पहले रायसेन जिला अस्पताल और फिर भोपाल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान 25 फरवरी को उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी को पत्नी पर दूध में पानी मिलाने का शक था, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद होते रहते थे। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
समाज ने किया बहिष्कार
घटना के बाद समाज के लोगों ने आरोपी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया था। पुलिस के मुताबिक सूचना के बावजूद न तो परिजन और न ही समाज के लोग अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!