कहां नजर आया तेंदुआ: वायरल वीडियो में क्या दिखाई दे रहा; वन विभाग ने लोगों से क्या बात कही
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बड़वाह।
बड़वाह–सिद्धवरकूट मार्ग पर शनिवार शाम एक पूर्ण विकसित तेंदुआ मुख्य सड़क की पुलिया पर बैठा नजर आया। अचानक सामने आए इस दृश्य से राहगीरों में उत्सुकता के साथ सतर्कता भी बढ़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से गुजर रहे कुछ पर्यटकों ने सड़क किनारे बनी पुलिया पर तेंदुए को शांत मुद्रा में बैठे देखा। वह कुछ देर तक वहीं ठहरा रहा और सामने से गुजरते वाहनों की गतिविधि पर नजर रखता रहा। कार सवार लोगों ने एहतियात के तौर पर वाहन के शीशे बंद रखे और बिना शोर-शराबे के धीरे-धीरे आगे बढ़ गए।
कुछ मिनट बाद तेंदुआ पुलिया से उतरकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल की ओर चला गया। इस पूरी घटना का वीडियो पर्यटकों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि तेंदुआ सड़क से सटी पुलिया पर बैठा है और वाहन चालकों की हलचल को देख रहा है।
सिद्धवरकूट मार्ग घने जंगलों से घिरा क्षेत्र है, जहां वन्यजीवों की आवाजाही आम बात है। हालांकि मुख्य सड़क पर इस तरह तेंदुए का बैठना स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है, खासकर उन लोगों के लिए जो रात में इस रास्ते से आवागमन करते हैं।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे रात के समय अनावश्यक यात्रा से बचें, विशेषकर दोपहिया वाहन से जंगल क्षेत्र पार न करें और अकेले सुनसान स्थानों पर न रुकें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल तेंदुए द्वारा किसी व्यक्ति पर हमले की कोई सूचना नहीं है, लेकिन एहतियात बरतना आवश्यक है।
संबंधित समाचार

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!