किस बात पर रोज होता था क्लेश: पत्नी ने कहां मुक्का मारा; पति इस दुनिया से ही उठ गया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, लातूर।
महाराष्ट्र के लातूर जिले में घरेलू विवाद ने एक पति की जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में पत्नी कमलबाई को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान सिकंदर सिदराम राठौड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सिकंदर शराब के आदी थे और इसी कारण उनके और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि शराब पीकर घर लौटना और झगड़ा करना उनके रोज़मर्रा का मामला था।
किसी बात को लेकर कहासुनी हुई
मंगलवार शाम, शराब के नशे में घर लौटने के बाद सिकंदर और कमलबाई के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते यह विवाद झगड़े में बदल गया। पुलिस के अनुसार, झगड़े के दौरान पत्नी ने सिकंदर की छाती में मुक्का मारा, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगी। हालत बिगड़ने के बाद सिकंदर बेहोश हो गए।
सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची
घटना के तुरंत बाद पत्नी कमलबाई उन्हें इलाज के लिए लातूर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने कमलबाई के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने:पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत- प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगा रुपए लौटाने का दबाव बनाने पर देता था आत्महत्या की धमकी

बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां:दोनों की मौत; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच:बॉक्सिंग में नौै मेडल पक्के; तजिंदर-समरदीप पहुंचे शॉटपुट के फाइनल में

मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी:रिमांड में लल्ला चौहान से पूछताछ जारी

वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर:किसान आंदोलन के प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका

बदमाशों का निकाला जुलूस:पुलिस ने घटनास्थल पर कराया सीन रीक्रिएशन; मारपीट में इस्तेमाल लोहे का पलटा बरामद

10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त:₹5.50 लाख का स्टॉक सीज; बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान

किसान आंदोलन उग्र:शिवराज के घर पर घेराव; पुलिस से झड़प, सीएम हाउस कूच की चेतावनी, मंत्रालय में मंत्रियों से वार्ता जारी

धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले:एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक समेत आठ को किया बरी

सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी:मंत्री निवास का घेराव करने निकले कर्मचारियों को पुलिस ने रोका

बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती:गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी; इस वजह से लिया एक्शन

ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बड़ा मंथन:इंदिरा साहनी फैसले; 50% सीमा और जाति व्यवस्था पर हुई अहम बहस

रीगल पर आंदोलन, एमआईसी की मध्यस्थता भी हो गई विफल:निगम का आधिकारिक प्रस्ताव वाल्मीकि सेना ने नकारा

इस देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले:79 हजार नए मरीज मिले; जानिए भारत को कितना है खतरा

जिला प्रशासन का बड़ा नवाचार:गांव-गांव पहुंच रहे राजस्व शिविर; मौके पर सैकड़ों मामलों का निराकरण

खराब मौसम से इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग टली:44 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद सुरक्षित उतरा विमान

वीडियो देखिये, 36 दिन के आंदोलन के बाद घर लौटे सीजेपी के संस्थापक:बोले- कानून बनाने से स्थिति नहीं बदलेगी, जब तक सरकार की मंशा नहीं बदलती

गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला:2 नकाबपोशों ने की फायरिंग; रास्ता पूछने के बहाने मारी गोली

वीडियो देखिये, राहुल के आरोपों पर BJP का पलटवार:संबित पात्रा बोले- छात्रों पर गोली नहीं चली; पेपर लीक कानून हुआ और सख्त

घरेलू विवाद में पति बना हैवान:सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला; बचाने पहुंचा बेटा भी हुआ घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!