ट्रेन के टॉयलेट में यह क्या हो गया: पति-पत्नी अलग कोच में क्यों बैठे थे; क्या बोलकर गई थी महिला, कैसे हुआ मामले का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
रतलाम जिले के जावरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक महिला यात्री का शव ट्रेन के टॉयलेट में मिला। महिला राजस्थान में पदस्थ एक जज की पत्नी बताई जा रही है। मोबाइल लोकेशन ट्रेस होने के बाद जीआरपी ने टॉयलेट का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला।
कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का मामला
जानकारी के अनुसार, राजस्थान के निंबाहेड़ा में पदस्थ एडीजे राजकुमार चौहान अपनी पत्नी उषा चौहान के साथ कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। दोनों का रिजर्वेशन अलग-अलग कोच में था। वे सोयत स्टेशन से निम्बाहेड़ा के लिए ट्रेन में सवार हुए थे।
पति से वॉशरूम जाने की बात कही
बताया गया है कि निम्बाहेड़ा पहुंचने से पहले उषा चौहान ने अपने पति को फोन कर कहा था कि वह वॉशरूम जा रही हैं। बुधवार सुबह जब ट्रेन निम्बाहेड़ा स्टेशन पहुंची तो जज राजकुमार चौहान उतर गए, लेकिन उनकी पत्नी बाहर नहीं आईं। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने जीआरपी को सूचना दी। तब तक ट्रेन स्टेशन से आगे निकल चुकी थी।
मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग
जीआरपी ने महिला के मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रेस की, जो ट्रेन के अंदर ही मिल रही थी। इसी दौरान ट्रेन रतलाम जिले के जावरा स्टेशन पहुंच गई। पुलिस ने संबंधित कोच में तलाशी ली और टॉयलेट की भी जांच की।
अंदर से बंद था टॉयलेट का दरवाजा
टॉयलेट का दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक होने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर महिला बेसुध हालत में मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों ने बताया साइलेंट हार्ट अटैक
मौके पर पहुंचे जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी के मुताबिक, डॉक्टरों के अनुसार महिला की मौत साइलेंट हार्ट अटैक से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पति और अन्य परिजन भी जावरा पहुंच गए। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया और महिला का शव अपने साथ ले गए।
संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!