शादी का दिया झांसा और क्या कर दिया: दो युवतियों के साथ आखिर हुआ क्या; दो मामलों में कौन हैं आरोपी, किन्हें बनाया शिकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं। भंवरकुआ और जूनी इंदौर थाना पुलिस ने अलग-अलग शिकायतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों मामलों में आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।
कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म, शादी से मुकरा आरोपी
भंवरकुआ थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने दिनेश पुत्र रमेश आर्य (निवासी बड़ौदा, श्योपुर) पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक छात्रा और आरोपी की पहचान तीन साल पहले कॉलेज में हुई थी। साथ काम करने के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई और मोबाइल व व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी।
जन्मदिन पर आया और किया शादी का वादा
पीड़िता के अनुसार 2023 में उसके जन्मदिन पर दिनेश मिलने आया और शादी का वादा किया। इसके बाद उसने छात्रा को विष्णुपुरी कॉलोनी स्थित अपने कमरे पर साथ रहने के लिए राजी कर लिया, जहां कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब भी छात्रा शादी की बात करती, आरोपी टाल देता था।
दोनों में हुआ विवाद
7 फरवरी को इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद दिनेश ने शादी से इनकार कर दिया और छात्रा का नंबर ब्लॉक कर अपने घर चला गया। इसके बाद छात्रा ने मां को पूरी बात बताई और मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए श्योपुर जाने की तैयारी कर रही है।
इवेंट कंपनी में काम करने वाली युवती को भी बनाया शिकार
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवती ने अक्षत तिवारी (निवासी मनीगढ़, छत्तीसगढ़) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि दोनों की मुलाकात एक शादी के इवेंट के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई।
आत्महत्या करने की धमकी दी
पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उससे शादी का वादा किया और आत्महत्या की धमकी देकर मानसिक दबाव बनाया। वर्ष 2025 में करवा चौथ की रात वह युवती के फ्लैट पर पहुंचा, जहां उसने वरमाला पहनाकर, मांग में सिंदूर भरकर और मंगलसूत्र पहनाकर शादी का विश्वास दिलाया। इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
शहर छोड़कर हुआ फरार
कुछ समय पहले युवती ने आरोपी से परिवार के सामने शादी करने की बात कही, जिसके बाद वह अचानक शहर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद युवती ने परिवार को जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!