नाबालिग के साथ तीन साल तक क्या किया: अलग-अलग स्थानों पर क्यों ले गया; पुलिस ने कहां से पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मैहर।
मैहर में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक तीन साल तक पीड़िता को बहला-फुसलाकर अलग-अलग जगहों पर शारीरिक संबंध बनाता रहा।
पुलिस के मुताबिक कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के बरछेका गांव निवासी प्रमोद विश्वकर्मा (26) की पहचान पीड़िता से 2023 में हुई थी। उसने शादी का वादा कर उसे अपने विश्वास में लिया और कई बार दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने 2 मार्च को मैहर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को कटनी से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
संबंधित समाचार

अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई:पिकअप से 263 पेटी बीयर जब्त; चालक फरार

युवक की बेरहमी से हत्या:चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट; शरीर पर मिले 100 से ज्यादा घाव

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान:9 से 29 अप्रैल तक मतदान; इस दिन आएंगे नतीजे

छात्रा से छेड़छाड़:रास्ते में रोका, हाथ पकड़कर दी धमकी; सगाई तुड़वाने की भी कोशिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!