मोबाइल चलाने से रोका तो पत्नी ने क्या किया: सुबह पड़ोसियों ने क्या देखा; क्यों बुलानी पड़ी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित देव ग्रीन सिटी कॉलोनी में एक 33 वर्षीय महिला ने डुप्लेक्स मकान की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पति और बच्चों के साथ रहती थी
पुलिस के अनुसार मृतका सोनम प्रजापति अपने पति जितेंद्र प्रजापति और तीन बच्चों के साथ रहती थीं। पति कारपेंट्री का काम करते हैं। परिवार मूल रूप से जबलपुर का रहने वाला है और करीब दस साल से भोपाल में निवास कर रहा था।
मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद
थाना प्रभारी पल्लवी पांडे के मुताबिक, रविवार देर रात पति-पत्नी के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था। पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने मोबाइल मांगा, लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया और सोने चले गए। सुबह पड़ोसियों से पत्नी के नीचे पड़े होने की सूचना मिली।
पत्नी पर चरित्र संदेह करता था
पुलिस जांच में सामने आया है कि पति पत्नी पर चरित्र संदेह करता था। इस बात को लेकर पहले भी दोनों के बीच विवाद होते रहे थे। करीब एक महीने पहले पति ने पत्नी का मोबाइल फोन तोड़ दिया था।
हत्या के एंगल से भी जांच
घटना के बाद पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है, जिसमें हत्या की आशंका भी शामिल है। पुलिस ने दंपति के बच्चों से भी पूछताछ की है। बच्चों ने किसी पर प्रत्यक्ष आरोप नहीं लगाया, हालांकि उन्होंने बताया कि माता-पिता के बीच फोन को लेकर अक्सर विवाद होता था।
शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंपा
महिला तीन बच्चों की मां थीं, जिनमें 14 वर्षीय बेटी और दो बेटे शामिल हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जहां शव मिला, वह पथरीला क्षेत्र है और वहां खून के निशान पाए गए हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!