खबर
Top News

मां के सामने युवक ने यह क्या कर दिया: टहलने के दौरान किसने थप्पड़ मार दिया था; किस परेशानी से जूझ रहा था

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 मार्च 2026, 12:23 pm
शेयर करें:
मां के सामने युवक ने यह क्या कर दिया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित ताप्ती परिसर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक युवक ने मल्टी की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय राज मकवाना, पिता मनोज मकवाना के रूप में हुई है।

अपनी बिल्डिंग के नीचे टहल रहा था
जानकारी के मुताबिक, गर्मी लगने के कारण राज देर रात अपनी बिल्डिंग के नीचे टहल रहा था। इस दौरान चौकीदार ने उससे इतनी रात में घूमने की वजह पूछी। इसी बीच वहां से गुजर रही पुलिस की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।

पूछताछ के बाद पुलिसकर्मी ने मारा थप्पड़
परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने राज से पूछताछ की और उसे थप्पड़ भी मार दिया। इसके बाद वह घबरा गया और पकड़े जाने के डर से बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर पहुंचकर नीचे कूद गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पूरे मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि राज पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था और उसका इलाज भी चल रहा था।

मां बोलीं- आंखों के सामने कूद गया बेटा
मृतक की मां रेखा मकवाना ने बताया कि उन्होंने दो बार बेटे को समझाकर घर के अंदर आने के लिए कहा था, लेकिन वह फिर बाहर चला गया। जब वह उसे देखने नीचे पहुंचीं, तभी उनके सामने ही राज ने छलांग लगा दी। घटना के बाद परिवार रातभर अस्पताल के बाहर बैठा रहा।

गार्ड ने रोका, बाद में पुलिस भी पहुंची
बहन राधिका के मुताबिक, राज को सांस लेने में दिक्कत रहती थी, इसलिए वह बाहर टहल रहा था। पहले गार्ड ने उसे रोका, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद गार्ड ने वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मियों को बुला लिया।

परिवार का दावा- राज ने पुलिस से माफी भी मांगी
परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को राज की तबीयत के बारे में बताया था। राज ने भी माफी मांगी, लेकिन एक जवान ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह पुलिस से घबराने लगा और फ्लैट के अंदर-बाहर चक्कर लगाने लगा।

कई महीनों से घर पर ही था
परिवार के अनुसार राज की तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं थी, इसलिए वह कई महीनों से घर पर ही रह रहा था। पिता मनोज मकवाना पेशे से बावर्ची हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। दोनों बहनें पास में काम करती हैं और भाई एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। परिवार जिस मल्टी में रहता है, वह आईडीए की आवासीय योजना के तहत बना सरकारी परिसर है।

संबंधित समाचार

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

8 minutes ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

11 minutes ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

19 minutes ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 18 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 18 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 18 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 19 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 19 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 19 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 20 hours ago
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

about 20 hours ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 20 hours ago
75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती
Top News

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!