बेटे ने पिता के साथ यह क्या किया: पोते को डांटने पर बेटे ने क्या समझ लिया; पुलिस ने क्या कार्रवाई की
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपने पिता पर लट्ठ से हमला कर उनकी हत्या कर दी। यह घटना ग्राम ओसाडा के चंदनदेवी फलिया में हुई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विवाद की शुरुआत
पाटी थाना प्रभारी रामदास यादव ने बताया कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ है। विवाद के दौरान बेटे ने पिता पर लट्ठ से हमला कर दिया, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
दादा पोते को डांट रहे थे
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा बनाया। पूछताछ में पता चला कि मृतक दयाराम सोमवार रात गांव के तालाब से मछली पकड़कर घर लाए थे। मछली पकाकर खाने के दौरान दयाराम अपने बड़े बेटे के बच्चे को किसी बात पर डांट रहे थे।
गलतफहमी में हत्या
इसी दौरान आरोपी बेटा उमा उर्फ उमेश वहां आया और उसे लगा कि उसके पिता उसे ही डांट रहे हैं। इस गलतफहमी के कारण पिता-पुत्र के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान उमेश ने पिता पर लट्ठ से हमला किया। हमले से दयाराम के सिर और नाक पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी गिरफ्तार, पोस्टमार्टम कर शव सौंपा
फरियादी की सूचना पर पुलिस ने उमा उर्फ उमेश (30) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।
मंगलवार को मृतक दयाराम (55) का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!