पत्नी के साथ क्या करके पति ने ऐसा कदम उठाया: संदेह गहराने पर पुलिस ने की तलाश; किस हालत में मिला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
खंडवा जिले के हरसूद थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला की हत्या के बाद उसके पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस महिला की हत्या के मामले में उसके पति की तलाश कर रही थी, इसी दौरान उसकी लाश बरामद हुई।
नाले में मिला था महिला का शव
मामला ग्राम दमदमा का है। रविवार शाम गांव के नाले में एक महिला का शव मिला, जिसकी पहचान फूलवतीबाई (35) पत्नी रामप्रसाद कलम के रूप में हुई। शव के सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका पुख्ता हुई। जांच के दौरान महिला का पति रामप्रसाद न तो मौके पर मिला और न ही घर पर। संदेह गहराने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रातभर कोई सुराग नहीं मिला।
सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला पति का शव
हरसूद थाना प्रभारी राजकुमार राठौर के अनुसार, सोमवार सुबह सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों और परिजनों ने उसकी पहचान रामप्रसाद के रूप में की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हरसूद सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है।
चरित्र शंका को लेकर विवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले महिला घर छोड़कर चली गई थी और हाल ही में लौटी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।
विवाद के दौरान कर दी हत्या
पुलिस का मानना है कि विवाद के दौरान पति ने पत्नी की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। इसके बाद कथित रूप से आत्मग्लानि में उसने रेलवे ट्रैक पर जाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!