पति ने क्या किया कि पत्नी को गिरफ्तार करना पड़ा: किसी और से कैसे संबंध थे; आए दिन क्यों होता था दोनों में विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बड़नगर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि पत्नी का कथित प्रेम प्रसंग और लगातार होने वाले विवादों के कारण पति मानसिक रूप से परेशान था। पत्नी पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
घटना का विवरण
घटना 6 फरवरी को बड़नगर में हुई। नागेश्वर धाम कॉलोनी निवासी राजेश राठौर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत की सूचना उनके भाई शिवनारायण राठौर ने पुलिस को दी, जिसके बाद मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई।
प्रेम प्रसंग और विवाद
पुलिस की एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि राजेश की पत्नी सोनिया माली का किसी अन्य व्यक्ति के साथ कथित अवैध संबंध था। जब यह बात राजेश को पता चली, तो पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होने लगे।
आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
बताया गया कि 6 फरवरी की रात राजेश ने अपनी पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति से मोबाइल पर बातचीत करते हुए पकड़ लिया। इसी को लेकर दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान पत्नी ने पति को आत्महत्या के लिए उकसाया, जिससे मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह से आहत होकर राजेश ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
आरोपी को जेल भेजा
बड़नगर पुलिस ने आरोपी पत्नी सोनिया माली (30) निवासी नागेश्वर धाम कॉलोनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस टीम ने 17 फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!