बंदूक के दम पर यह क्या कर दिया: हवाई फायर होते रहे; इशारे पर युवती ऐसा करती रही
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर में एक युवक द्वारा राइफल के साथ हवाई फायरिंग करते हुए युवती से डांस कराने का वीडियो सामने आया है। करीब 47 सेकेंड का यह वीडियो सोमवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि मामला बेहट थाना क्षेत्र के रहवाली इलाके का है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
वीडियो में एक युवक कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है, जिसके हाथ में .315 बोर की राइफल है। वह बीच-बीच में हथियार लोड करता है और दो बार हवाई फायरिंग करता दिखाई देता है। उसके सामने एक युवती डांस कर रही है। फायरिंग के बाद एक नाबालिग बालक खाली खोखा उठाकर ले जाता भी दिख रहा है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहा युवक हस्तिनापुर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसकी पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और यह भी जांच की जा रही है कि इस्तेमाल की गई राइफल लाइसेंसी है या नहीं।
एसडीओपी मनीष यादव ने बताया कि यदि किसी को हथियार के दम पर डराया या धमकाया गया है तो संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। फरियादी सामने नहीं आने की स्थिति में भी पुलिस स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई कर सकती है।
यदि हथियार लाइसेंसी पाया जाता है तो उसे जब्त कर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी, जबकि अवैध होने पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस वीडियो की सत्यता, घटना की परिस्थितियों और शामिल लोगों की भूमिका की विस्तृत जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!