हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान ने पकड़ी रफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सड़क हादसों में कमी और चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर का ‘हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें’ अभियान लगातार गति पकड़ रहा है।
पलासिया चौराहे पर आयोजित 22वें जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट का महत्व समझाते हुए जरूरतमंदों को हेलमेट वितरित कर नियमों का पालन करने की अपील की।
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पुलिस आयुक्त संतोषकुमार सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त आयुक्त आरके सिंह के मार्गदर्शन में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
शुक्रवार को पलासिया चौराहे पर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह और उपायुक्त (प्रभारी यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में ट्रैफिक पुलिस ने अभियान का 22वां कार्यक्रम आयोजित किया।
कमिश्नर ने ऐसे दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट प्रदान किए जिनके पास वाहन के सभी दस्तावेज और लाइसेंस मौजूद थे, लेकिन हेलमेट नहीं था। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों का चालान कर सड़क सुरक्षा का महत्व समझाते हुए हेलमेट भी दिए गए।
इस दौरान कई जिम्मेदार वाहन चालक स्वेच्छा से हेलमेट लगाकर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ऐसे चालकों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप उपहार प्रदान किए।
संबंधित समाचार

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने:पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत- प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगा रुपए लौटाने का दबाव बनाने पर देता था आत्महत्या की धमकी

बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां:दोनों की मौत; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच:बॉक्सिंग में नौै मेडल पक्के; तजिंदर-समरदीप पहुंचे शॉटपुट के फाइनल में

मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी:रिमांड में लल्ला चौहान से पूछताछ जारी

वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर:किसान आंदोलन के प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका

बदमाशों का निकाला जुलूस:पुलिस ने घटनास्थल पर कराया सीन रीक्रिएशन; मारपीट में इस्तेमाल लोहे का पलटा बरामद

10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त:₹5.50 लाख का स्टॉक सीज; बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान

किसान आंदोलन उग्र:शिवराज के घर पर घेराव; पुलिस से झड़प, सीएम हाउस कूच की चेतावनी, मंत्रालय में मंत्रियों से वार्ता जारी

धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले:एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक समेत आठ को किया बरी

सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी:मंत्री निवास का घेराव करने निकले कर्मचारियों को पुलिस ने रोका

बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती:गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी; इस वजह से लिया एक्शन

ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बड़ा मंथन:इंदिरा साहनी फैसले; 50% सीमा और जाति व्यवस्था पर हुई अहम बहस

रीगल पर आंदोलन, एमआईसी की मध्यस्थता भी हो गई विफल:निगम का आधिकारिक प्रस्ताव वाल्मीकि सेना ने नकारा

इस देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले:79 हजार नए मरीज मिले; जानिए भारत को कितना है खतरा

जिला प्रशासन का बड़ा नवाचार:गांव-गांव पहुंच रहे राजस्व शिविर; मौके पर सैकड़ों मामलों का निराकरण

खराब मौसम से इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग टली:44 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद सुरक्षित उतरा विमान

वीडियो देखिये, 36 दिन के आंदोलन के बाद घर लौटे सीजेपी के संस्थापक:बोले- कानून बनाने से स्थिति नहीं बदलेगी, जब तक सरकार की मंशा नहीं बदलती

गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला:2 नकाबपोशों ने की फायरिंग; रास्ता पूछने के बहाने मारी गोली

वीडियो देखिये, राहुल के आरोपों पर BJP का पलटवार:संबित पात्रा बोले- छात्रों पर गोली नहीं चली; पेपर लीक कानून हुआ और सख्त

घरेलू विवाद में पति बना हैवान:सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला; बचाने पहुंचा बेटा भी हुआ घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!