पीपीपी मॉडल पर वाटर एटीएम और वाटर कूलर का होगा संचालन: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गर्मी के मौसम में पानी के वितरण को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गर्मी के मौसम में लोगों को स्वच्छ व शीतल पानी मुहैया कराने के लिए वाटर कूलरों की मरम्मत की जाए। इसके साथ ही आवश्यक स्थानों पर नवीन वाटर कूलर स्थापित करने एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से पीपीपी मॉडल पर वाटर एटीएम स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार की जाए।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आगामी गर्मी के मौसम में लोगों को नियमित पानी की आपूर्ति करने और आवश्यक स्थानों पर लोगों को स्वच्छ व ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि अमृत योजना 1.0 एवं 2.0 अंतर्गत संचालित सम्पवेल निर्माण, नवीन पानी की टंकियों के निर्माण, डायरेक्ट जलप्रदाय व्यवस्था, दूषित जल की समस्या के निराकरण तथा विभिन्न जल पंपिंग स्टेशनों की कार्यप्रणाली बेहतर की जाए।
तीन माह में पूर्ण किया जाए संपवेल कार्य - महापौर ने कहा कि आगामी ग्रीष्मकाल व वर्षाऋतु में शहर में किसी प्रकार का जल संकट नहीं होना चाहिए।
इसके लिए सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण की जाएं। जलप्रदाय से मरम्मत कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें। महापौर ने कहा कि फलबाग क्षेत्र में निर्माणाधीन संपवेल कार्य को दो से तीन शिफ्ट में कर आगामी तीन माह में पूर्ण किया जाए।
शिकायतों का त्वरित एवं स्थायी समाधान किया जाए
महापौर ने कहा शहर में इंदौर 311 एप एवं सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त दूषित पानी अथवा जलप्रदाय बाधित होने संबंधी शिकायतों का त्वरित एवं स्थायी समाधान किया जाए, शिकायतों का निराकरण करने के मामलों की मॉनिटरिंग की जाए।
महापौर ने गर्मी के दिनों में नागरिकों को शुद्ध एवं स्वच्छ जल के साथ ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में स्थापित वाटर कूलरों के संधारण कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं।
इसके साथ ही आवश्यक स्थानों पर नवीन वाटर कूलर स्थापित किए जाएं। आमजन की सुविधा के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से पीपीपी मॉडल पर वाटर एटीएम स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश में निवेश को नई रफ्तार देने की तैयारी:एक लाख करोड़ के निवेश की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री का फोकस; मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगा शहरी विकास, रोजगार और उद्योगों के केंद्र बनेंगे शहर

दूसरों को नसीहत खुद की व्यवस्था पर चुप्पी:एलआईजी चौराहे पर पतरे धोने में बहाया हजारों लीटर पानी; लीकेज वाले टैंकर ने भी सड़क पर बहाया जल

हम करें राष्ट्र आराधन:इंदौर में आज संघ का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन; शताब्दी वर्ष के समापन पर जुटेंगे 1 लाख स्वयंसेवक

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय किस अधिकारी के बारे में बोले- ‘यू आर ए वेरी गुड लीडर आफ्टर रिटायरमेंट’:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मुस्कराए बिना नहीं रह सके; मंत्री तुलसी सिलावट भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

किसान की बेरहमी से हत्या:घर में घुसकर तलवार-लाठियों से किया हमला; बेटा घायल, 4 साल की पोती का पैर टूटा

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव:भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार; भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने नाम पर लगाई मुहर

चक्रवाती तूफान अर्नब ने मचाई तबाही:135 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 की मौत, 57 हजार लोगों को किया शिफ्ट

वीडियो देखिये, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026:शहरी विकास, आधारभूत संरचना और सतत विकास को गति मिलेगी; महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों एवं वित्तीय अनुबंधों का आदान-प्रदान

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका

राजधानी में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त:मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप; रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

अर्बन इनोवेशन गैलरी में डिजिटल माध्यमों से दिखाई गईं उपलब्धियां और नवाचार:मुख्यमंत्री ने किया विभागीय ई-बुक का अवलोकन; 6D VR तकनीक से महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के वर्चुअल दर्शन किए

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ:नगरीय विकास में सौर ऊर्जा और वित्तीय नवाचार पर मंथन; 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग

वीडियो देखिये, नशे में कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कान पकड़कर मंगवाई माफी, नुकसान की भरपाई भी कराई

देवास जहरीली शराबकांड में बड़ा खुलासा:इंदौर से जुड़े तार; ऐसे की जाती थी तैयार, लाइसेंसी पेटियों में भरकर बेचा

यात्री सुविधाओं के अंक बढ़े, लेकिन रैंकिंग में एक पायदान फिसला एयरपोर्ट:अपेक्षित बढ़त नहीं मिल सकी, पहले नंबर पर यह शहर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:स्कूटी से सप्लाई हो रही थी विदेशी शराब; इतने का माल जब्त, घर से भी मिली बोतलें

वीडियो देखिये, किसानों की फसल बचाने के लिए अफ्रीकी टीम की मदद:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- वन्यजीवों की सुरक्षा और फसलों की रक्षा दोनों सरकार की प्राथमिकता

जेल के अंदर नशा पहुंचाने के खेल का खुलासा:प्रहरी ने अंडरगारमेंट-जूतों में छिपाई चरस; बीड़ी, तंबाकू, चेकिंग में पकड़ाया, ड्यूटी से हटाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!