वीडियो देखिये, राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस का रक्तदान शिविर: थैलेसीमिया और कैंसर मरीजों के लिए जुटाया रक्त
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर भोपाल युवा कांग्रेस द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर थैलेसीमिया और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की सहायता के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल हुए। उन्होंने रक्तदान शिविर का अवलोकन कर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सेवा भावना की सराहना की।अपने संबोधन में जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी का सार्वजनिक जीवन हमेशा आम लोगों, गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित रहा है।
उनके जन्मदिन को जनसेवा और मानवता के कार्यों से जोड़ना युवा कांग्रेस की सकारात्मक सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया और कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए रक्त एकत्रित करना समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का उत्कृष्ट उदाहरण है।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान ऐसा महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। एकत्रित रक्त इकाइयों का उपयोग थैलेसीमिया और कैंसर से पीड़ित मरीजों के उपचार में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
शिविर के दौरान रक्तदान के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता और नियमित रक्तदान के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। आयोजकों ने इसे समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पित एक महत्वपूर्ण अभियान बताया।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!