वीडियो देखिये, राम मंदिर ट्रस्ट में दान राशि घोटाले को लेकर क्या बोले कांग्रेस प्रभारी: प्रधानमंत्री पर साधा निशाना; बोले-ट्रस्ट में अपने लोगों की नियुक्ति कर दी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम करोड़ों भारतीयों की आस्था, संस्कृति और नैतिक चेतना के प्रतीक हैं। देश के श्रद्धालु अपनी मेहनत की कमाई, गहने, अपनी बचत और अपनी श्रद्धा लेकर राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आए। भाजपा, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और संघ परिवार के संगठनों ने लगभग तीन दशकों तक भगवान राम के नाम पर राजनीति की, देश के गरीब व मध्यम वर्ग से राम के नाम पर चंदा एकत्र किया और इसी आंदोलन के आधार पर सत्ता प्राप्त की।
राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे में बड़े स्तर पर कथित हेराफेरी का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार और भाजपा-आरएसएस को कटघरे में करते हुए करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ विश्वासघात बताते हुए कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले पर चुप्पी तोडऩे की मांग करती है। यह बात आज इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी ने कही। उनके साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और अमित चौरसिया भी मौजूद थे।
कांग्रेस पार्टी ने ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार होना यह साबित करता है कि मामला सिर्फ प्रशासनिक चूक का नहीं, बल्कि एक बड़े घोटाले का संकेत है।
उन्होंने आयोजनों के खर्च पर सवाल पर उठाते हुए मीडिया रिपोर्टों और एसआईटी जांच के हवाले से बताया गया है कि 22 जनवरी 2024 की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 8 हजार लोगों पर करीब 113 रुपए करोड़ और 25 नवंबर 2025 के ध्वजारोहण कार्यक्रम पर 10.12 करोड़ रुपए खर्च किए गए। विपक्ष का आरोप है कि फर्जी रसीदों और नकद चढ़ावे में भारी अनियमितताएं हुई हैं। कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि जब ट्रस्ट का गठन प्रधानमंत्री कार्यालय की देखरेख में हुआ, तो इस कथित घोटाले पर केंद्र सरकार मौन क्यों है? केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई करके बड़े पदाधिकारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कांग्रेस ने राम मंदिर मामले को लेकर सरकार से मांग की है कि पूरे प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए। वर्तमान राम मंदिर ट्रस्ट को तत्काल प्रभाव से भंग कर धर्माचार्यों, प्रशासनिक विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ एक नया व पारदर्शी ट्रस्ट बनाया जाए। राम मंदिर के लिए आए समस्त चंदे, चढ़ावे, भूमि खरीद और आयोजनों के खर्च का एक स्वतंत्र फॉरेंसिक ऑडिट कर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
चंपत राय, अनिल मिश्रा और इस मामले से जुड़े अन्य प्रभावशाली लोगों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। कांग्रेस ने साफ किया है कि भगवान राम देश के करोड़ों नागरिकों की नैतिक चेतना और आस्था के प्रतीक हैं, वे किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं हैं। ऐसे में आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!