वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के चर्चित भाई का खुलासा: तीन साल पहले तक करता था ड्रग्स का सेवन, अब पूरी तरह नशामुक्त
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना पटवारी ने अपने अतीत को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए स्वीकार किया है कि वह करीब तीन वर्ष पहले तक नशे की गिरफ्त में थे। उनका कहना है कि उन्होंने लंबे समय तक ड्रग्स का सेवन किया, लेकिन अब पूरी तरह नशामुक्त हैं और सामान्य जीवन जी रहे हैं।
ड्रग्स कांड में दिनभर के घटनाक्रम और लंबी पूछताछ के बाद पुलिस के द्वारा छोड़े जाने के बाद मीडिया से बातचीत में नाना पटवारी ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी के कठिन दौर से बाहर निकलने के लिए नशामुक्ति केंद्र में इलाज कराया और परिवार के सहयोग से इस लत को छोड़ने में सफलता हासिल की। उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों से उन्होंने किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं किया है और वे स्वस्थ जीवनशैली अपना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उनके पुराने जीवन को आधार बनाकर वर्तमान में उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि अतीत में उनसे गलतियां हुई थीं, लेकिन उन्होंने उन्हें स्वीकार करते हुए खुद को पूरी तरह बदल लिया है। अब वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर हैं।
इधर, पूरे मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकार राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए प्रशासनिक एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार को भी इसी उद्देश्य से परेशान किया जा रहा है।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
गौरतलब है कि हाल ही में इंदौर में ब्राउन शुगर बरामदगी के मामले की जांच के दौरान नाना पटवारी का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। इस घटनाक्रम के बीच नाना पटवारी का यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें उन्होंने अपने पूर्व नशे की लत को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करते हुए वर्तमान में पूरी तरह नशामुक्त होने का दावा किया है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!