वीडियो देखिये, रेवती रेंज बनेगी हरित पिकनिक स्पॉट: मंत्री बोले-जन्मदिन पर हर व्यक्ति लगाए एक पौधा; 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लाखों पौधों के संरक्षण पर जोर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत इंदौर की रेवती रेंज में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि यह अभियान देश में जनभागीदारी का सबसे बड़ा पर्यावरणीय अभियान बन चुका है। जन्मदिन के अवसर पर उनकी धर्मपत्नी आशा विजयवर्गीय भी यहां पहुंची।
अब तक करीब 12 लाख 40 हजार पौधे लगाए जा चुके
कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि रेवती रेंज में अब तक करीब 12 लाख 40 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक पौधे का संरक्षण और उसे विकसित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से क्षेत्र में सिंचाई की बेहतर व्यवस्था, पानी के टैंक और पाइपलाइन जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि सभी पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित हो सके।
भावनात्मक जुड़ाव लगातार बढ़ रहा
उन्होंने कहा कि इस अभियान से इंदौरवासियों का भावनात्मक जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में नागरिक स्वयं यहां पहुंचकर पौधारोपण कर रहे हैं और पौधों के संरक्षण में भी भागीदारी निभा रहे हैं।
रेवती रेंज को बनाया जाएगा हरित पिकनिक स्पॉट
मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि भविष्य में रेवती रेंज को हरियाली से भरपूर एक आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए यहां शेड, हॉल और किचन जैसी सुविधाएं तैयार की जा रही हैं, ताकि परिवार प्राकृतिक वातावरण में समय बिता सकें। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले लोग मालवा की पारंपरिक संस्कृति और दाल-बाफले जैसे स्थानीय व्यंजनों का भी आनंद ले सकेंगे।
जन्मदिन पर पौधा लगाने की अपील
कैलाश विजयवर्गीय ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों, विशेषकर जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
उन्होंने विश्वास जताया कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!