वीडियो देखिये, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में मंत्री का बयान: दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई; लोगों की आस्था से जुड़ा मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस मामले में दोषी चाहे कोई भी हो, उसे कानून के अनुसार सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था और भावनाओं से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या दोषियों को संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।
आहत हुई लोगों की भावनाएं
मीडिया से चर्चा के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दोषी कोई भी हो, उसे सजा मिलनी चाहिए क्योंकि इससे लोगों की भावना आहत हुई है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी स्पष्ट कहा है कि इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी किया जाएगा।" ऐसे में जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए और जो भी दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
मध्यप्रदेश में यूसीसी पर बोले- काम चल रहा है
इस दौरान समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "उस पर काम चल रहा है।" हालांकि उन्होंने इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी या समयसीमा साझा नहीं की।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने को लेकर समय-समय पर सरकार की ओर से संकेत दिए जाते रहे हैं। इस विषय पर सरकार स्तर पर तैयारियां और अध्ययन जारी होने की बात पहले भी कही जा चुकी है।
संबंधित समाचार

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम घोषित:शहर में 50 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; संगठन ने जारी की सूची

तलाक की सुनवाई के अगले दिन खूनी खेल:दो दिन रैकी; खरीदीं तीन पिस्तौल और फिर तीन मौतें

स्कूल निरीक्षण पर बवाल:सीजेपी प्रवक्ता से मारपीट; अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम

पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा छात्र:चेकिंग में हथियार मिला; युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

पीएम के फ्लैट बने दुकान और तबेला:15 आवास सीलकर नगर निगम ने जब्त किया सामान

साधना का सफर थमा, स्मृतियां रह गईं:साध्वी निर्मलाजी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, 1994 में ली थी जैन भगवती दीक्षा

फैक्ट्री के लिए आर-पार की लड़ाई:पटवारी बोले- एक लाख किसान करेंगे आंदोलन; राहुल गांधी ने कहा- मैं भी आऊंगा

रील के चक्कर में ट्रैफिक से खिलवाड़:वाहनों के आगे जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी इंफ्लुएंसर; पुलिस करेगी कार्रवाई

मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस:बड़ा हादसा टला; सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:82 निरीक्षकों के तबादले, तीन की नई पदस्थापना शहर में

छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज:भोपाल और इंदौर समेत अलग-अलग जिलों के लिए जिम्मेदारियां तय; प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया आदेश

वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा:जीआरपी ने थामा हाथ; आश्रम में मिला नया घर

जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और:कोर्ट ने 31 लाख लौटाने का दिया आदेश; ब्याज भी लगेगा

फर्जी ट्रांजिट पास से लकड़ी का खेल:टिम्बर मार्केट में राज्य स्तरीय उड़न दस्ते की दबिश; दो वाहन जब्त

‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’:ऑडियो वायरल; छात्र से विवाद के बाद प्राचार्य का तबादला

साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी:सब इंजीनियर सस्पेंड, इंजीनियर बर्खास्त, विभागीय जांच शुरू

नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी:ऑनलाइन सट्टा केस में तीन गिरफ्तार; आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

पटवारी के बयान से गरमाई सियासत:सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा

स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; चार सप्ताह की दी मोहलत

आयशर ने बाइक सवार को रौंदा:पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!