वीडियो देखिये, शहर में रातभर रुक-रुककर होती रही बारिश सुबह भी जारी: तीन दिन में छह इंच से अधिक बारिश; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश में सक्रिय मानसून के बीच इंदौर में लगातार बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार शाम शुरू हुई तेज बारिश के बाद रातभर रुक-रुककर वर्षा होती रही और शनिवार सुबह भी शहर में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश का सिलसिला बना रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को भी तेज बारिश की संभावना जताई है। पिछले तीन दिनों में शहर में छह इंच से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि इस मानसून सीजन में अब तक कुल 11 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है।
शुक्रवार शाम करीब दो घंटे तक हुई तेज बारिश के दौरान लगभग ढाई इंच पानी रिकॉर्ड किया गया। देर रात एक बार फिर बारिश शुरू हुई, जो रुक-रुककर जारी रही। लगातार वर्षा के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है, हालांकि बारिश थमने के बाद उमस का असर भी महसूस किया जा रहा है।
दोहरे मानसूनी सिस्टम का असर
मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला के अनुसार, इस समय इंदौर पर दोहरे मानसूनी सिस्टम का प्रभाव है। अरब सागर की ओर से सक्रिय मौसम प्रणाली का असर मालवा क्षेत्र तक पहुंच रहा है, जबकि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का प्रभाव प्रदेश के जबलपुर, रीवा और भोपाल संभाग में दिखाई दे रहा है। दोनों प्रणालियों के सक्रिय रहने से मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह स्थिति अगले तीन से चार दिनों तक बनी रह सकती है। ऐसे में जुलाई के पहले सप्ताह में प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश होने की संभावना है।
तापमान में गिरावट, उमस बरकरार
लगातार बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि रात का तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है। बारिश के दौरान मौसम में ठंडक रहती है, लेकिन वर्षा रुकने पर उमस लोगों को परेशान कर रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
मानसून सक्रिय होने के साथ ही जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी करते हुए सतर्क रहने की अपील की है।
विभाग के अनुसार दूषित पानी और अस्वच्छ वातावरण के कारण डायरिया, टाइफाइड, पीलिया, पैचिश, हैजा, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां तेजी से फैल सकती हैं। इनका सबसे अधिक खतरा बच्चों और बुजुर्गों को रहता है।
स्वच्छ पानी और साफ-सफाई पर जोर
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से केवल स्वच्छ और उबला हुआ पानी पीने, ताजा भोजन करने तथा भोजन तैयार करने में साफ पानी का उपयोग करने की सलाह दी है। भोजन करने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत अपनाने पर भी विशेष जोर दिया गया है।
विशेषज्ञों ने बताया कि बारिश के मौसम में दस्त और उल्टी की शिकायतों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। बच्चों में शरीर में पानी की कमी गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है। ऐसे मामलों में चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ओआरएस घोल और जिंक की गोलियों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
जलभराव रोकने की अपील
डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है। कूलर, फुलदान, फ्रिज की ट्रे, पुराने टायर, गड्ढों और टूटे बर्तनों में जमा पानी को नियमित रूप से साफ करने की सलाह दी गई है।
इसके साथ ही नागरिकों को मच्छरदानी का उपयोग करने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, आवश्यकता अनुसार कीटनाशक का छिड़काव कराने तथा बुखार आने पर तुरंत जांच और उपचार कराने की सलाह दी गई है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!