वीडियो देखिये, दौसा बस हादसे ने छीनी शहर की बेटी की जिंदगी: पिता से कहा था- सुबह घर लौट रही हूं; पहुंची मौत की खबर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर/दौसा।
राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण बस हादसे ने इंदौर के एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। मसूरी घूमकर लौट रही 20 वर्षीय भूमि भौर की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई, जबकि उसकी दोनों सहेलियां घायल हो गईं। बुधवार सुबह बेटी के घर लौटने का इंतजार कर रहे परिजनों को उसकी मौत की मनहूस खबर मिली, जिसके बाद पूरे परिवार में मातम छा गया।
छह दिन पहले मसूरी घूमने गई थी
जानकारी के अनुसार भूमि भौर अपनी सहेलियों दिशा और लिसा के साथ छह दिन पहले मसूरी घूमने गई थी। तीनों ने करीब एक माह पहले इस यात्रा की योजना बनाई थी। वापसी के लिए उन्होंने पहले ऋषिकेश से ट्रेन का आरक्षण कराया था, लेकिन किसी कारणवश वे ट्रेन नहीं पकड़ सकीं। इसके बाद उन्होंने हंस ट्रैवल्स की बस से इंदौर लौटने का निर्णय लिया।
पिता से आखिरी बातचीत में कहा था- सुबह घर पहुंच जाऊंगी
मंगलवार को भूमि ने अपने पिता से फोन पर बात की थी। उसने बताया था कि वह बस में सवार हो चुकी है और सुबह तक इंदौर पहुंच जाएगी। परिवार भी उसकी सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहा था, लेकिन सुबह घर पहुंचने के बजाय उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। भूमि की मौत की सूचना मिलते ही उसके दादा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों और रिश्तेदारों के साथ-साथ पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
परिवार की सबसे बड़ी संतान थी भूमि
भूमि भौर एक निजी कॉलेज की छात्रा थी और परिवार की सबसे बड़ी संतान थी। परिवार में माता-पिता के अलावा उसकी एक छोटी बहन और एक छोटा भाई है। पड़ोसियों के अनुसार भूमि बेहद हंसमुख, मिलनसार और मददगार स्वभाव की थी। उसकी असमय मौत से पूरे क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है।
दोनों सहेलियां अस्पताल में भर्ती
हादसे में भूमि की दोनों सहेलियां दिशा और लिसा भी घायल हुई हैं। उनका उपचार दौसा जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों के परिजन भी सूचना मिलते ही दौसा के लिए रवाना हो गए हैं।
8 यात्रियों की मौत, 21 घायल
गौरतलब है कि मंगलवार देर रात राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ऋषिकेश से इंदौर आ रही हंस ट्रैवल्स की स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई थी। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और घायलों का इलाज जारी है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!