वीडियो देखिये, जुलूस के बाद जेल गेट पर खुले आरोपियों के पट्टे: पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल; एसीपी ने बैठाई जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र में मेडिकल दुकान के बाहर हुए विवाद के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों का पुलिस द्वारा निकाला गया जुलूस अब विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में जेल गेट के बाहर आरोपी अपने हाथ और पैरों पर बंधे पट्टे खोलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसीपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
कार-बाइक की टक्कर के बाद हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को हीरानगर थाना क्षेत्र में एक मेडिकल दुकान के बाहर कार और बाइक की टक्कर के बाद विवाद हो गया था। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपियों में शोभित साक्यवार, निक्की अहिरवार, ओम उर्फ देवाय तथा एक अन्य आरोपी शामिल हैं।
जुलूस निकालकर पेश किया गया कोर्ट में
पुलिस ने रविवार को आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद इलाके में उनका जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपियों के हाथ और पैरों पर पट्टे बंधे हुए थे। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
वायरल वीडियो से उठे सवाल
रविवार देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें जेल गेट के बाहर आरोपी अपने हाथ और पैरों से बंधे पट्टे खुद खोलते नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे।
कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि पट्टे केवल जुलूस के दौरान दिखावे के लिए बांधे गए थे। वहीं, सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से रुपए लेकर औपचारिकता निभाई। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही पुलिस ने अब तक इस संबंध में कोई पुष्टि की है।
एसीपी ने जांच के दिए निर्देश
मामले में एसीपी रूबीना मिजवानी ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी स्तर पर लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

फिर विवादों में खान सर:कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!