वीडियो देखिये, प्रशांत किशोर से थानेदार ने कहा कि मेरे थाने में हमको धमकाएंगे: वर्दी उतार देंगे तो हम भी आम आदमी हैं
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, पटना।
बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले पटना के जक्कनपुर थाने में जन सुराज प्रमुख एवं उम्मीदवार प्रशांत किशोर और थाना प्रभारी (SHO) के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। विवाद उस समय हुआ जब जन सुराज ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके करीब 20 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
बुधवार देर रात प्रशांत किशोर अपने समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ जक्कनपुर थाने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके दो कार्यकर्ताओं को बिना जानकारी दिए हिरासत में लिया है और उनके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई का आधार पूछते हुए कहा कि यदि कार्यकर्ताओं ने कोई अपराध किया है तो उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।
वायरल वीडियो में प्रशांत किशोर थाना प्रभारी से पूछते हैं, "आपके थाने से दो आदमी गायब हैं तो आपसे ही पूछेंगे।" इस पर SHO जवाब देते हैं कि वरिष्ठ अधिकारियों से बात की जाए और फिर कहते हैं, "मेरे थाने में बैठकर हमको ही धमकी देंगे? वर्दी में हैं इसलिए संयम रख रहे हैं, वर्दी उतार देंगे तो हम भी आम आदमी हैं।" दोनों के बीच कुछ देर तक कानून और पुलिस कार्रवाई को लेकर तीखी बहस होती रही।
इससे पहले जन सुराज पार्टी ने दावा किया था कि पटना पुलिस और एसटीएफ ने उसके लगभग 20 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पार्टी का कहना है कि यदि किसी कार्यकर्ता ने कानून का उल्लंघन किया है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाए।
गुरुवार को मतदान के दौरान भी प्रशांत किशोर ने पुलिस पर सरकार के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए जन सुराज पार्टी पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया है। इस बीच पटना के मीठापुर और किदवईपुरी क्षेत्रों में भाजपा और जन सुराज समर्थकों के बीच झड़प की भी सूचना मिली, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 11.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस सीट पर जन सुराज के प्रशांत किशोर, भाजपा के नीरज सिन्हा, राजद की रेखा गुप्ता सहित कुल 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उपचुनाव की मतगणना 3 अगस्त को होगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!