वीडियो देखिये, कांग्रेस की गुटबाजी अब जमीन पर उतर आई है: दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के बयानों पर बोले मंत्री; कांग्रेस बिना तथ्यों के आरोप लगाती है
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेताओं दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के विरोधाभासी बयानों को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा बिना तथ्यों के आरोप लगाने की राजनीति करती रही है और अब पार्टी के अंदर की गुटबाजी तथा आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई है।
भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान विश्वास सारंग ने कहा कि हम तो पहले से कहते आए हैं कि कांग्रेस बिना तथ्यों के आरोप लगाती है। अब तो सबसे मुख्य मुद्दा यह है कि कांग्रेस के नेताओं ने ही दिग्विजय सिंह को स्लीपर सेल कह दिया। अब बचा क्या है?
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस लंबे समय से जनता को गुमराह करने का काम करती आई है, लेकिन अब पार्टी के नेताओं के बयान ही उसकी वास्तविक स्थिति को उजागर कर रहे हैं। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करती आई है, जो उनके नेताओं ने ही बता दिया है। कांग्रेस की गुटबाजी और कांग्रेस की आंतरिक कलह अब सीधे तौर पर जमीन पर उतर आई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के परस्पर विरोधी बयान यह साबित करते हैं कि पार्टी के भीतर एकरूपता नहीं है और नेतृत्व को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सारंग ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की आंतरिक राजनीति को देख रही है और ऐसे विरोधाभासी बयानों से पार्टी की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!