पटाखे से बिखर गया छत्ता: 250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

हार्मोनी फेस्ट में भगदड़... चुन्नी और कपड़ों से ढंके सिर, कोनों में छिपे
9 के आईसीयू में होने का कॉलेज प्रबंधन ने किया खंडन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जश्न के बीच अचानक मधुमक्खियों का ऐसा हमला हुआ कि मेडिकल विद्यार्थी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कोई सिर पर चुन्नी डालकर जमीन पर बैठ गया तो किसी ने कपड़ों से चेहरा ढंक लिया। कई विद्यार्थी कार्यक्रम स्थल के कोनों में छिपने की कोशिश करते नजर आए।
गुरुवार दोपहर भंवरासला स्थित अरबिंदो यूनिवर्सिटी के वार्षिकोत्सव ‘हार्मोनी’ में यह अफरा-तफरी पटाखे की चिंगारी से मधुमक्खियों का छत्ता प्रभावित होने पर मची। करीब 20 विद्यार्थी घायल हैं।
उत्सव में करीब 250 विद्यार्थी शामिल थे। आतिशबाजी के दौरान एक पटाखे की चिंगारी पास लगे मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गई। इससे बड़ी संख्या में मधुमक्खियां कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गईं और विद्यार्थियों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते भगदड़ के हालात बन गए।
वीडियो में दिखा ये नजारा
घटना के वीडियो सामने आए हैं। इनमें विद्यार्थी भागते और छिपते दिखाई दे रहे हैं। कुछ छात्राओं ने सिर पर चुन्नी डाल ली, जबकि दूसरे विद्यार्थियों ने कपड़ों से सिर और चेहरा ढंककर बचने की कोशिश की। कई कोनों में बैठ गए। मधुमक्खियों ने सिर, चेहरे, हाथ और गर्दन सहित शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर डंक मारे।
आतिशबाजी की अनुमति पर सवाल... इस घटना से यूनिवर्सिटी के वार्षिकोत्सव में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 250 विद्यार्थियों की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में आतिशबाजी किसकी अनुमति से की गई? परिसर में मधुमक्खियों का छत्ता होने के बावजूद सुरक्षा के क्या इंतजाम थे? प्रभावित विद्यार्थियों को सुरक्षित निकालने के लिए तत्काल क्या व्यवस्था की गई? ये सवाल चर्चा में हैं।
आईसीयू में भर्ती को लेकर अलग-अलग दावे
प्रभावित विद्यार्थियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। करीब 20 के घायल होने की जानकारी सामने आई है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में 9 विद्यार्थियों के आईसीयू में होने की बात कही गई है। हालांकि, कॉलेज प्रबंधन ने इनकार किया है।
प्रबंधन का कहना है करीब 20 से 22 विद्यार्थियों को मधुमक्खियों ने डंक मारे थे। उन्हें तत्काल आइस पैक और जरूरी उपचार दिया गया। आधे घंटे बाद विद्यार्थी स्वस्थ होकर वापस कार्यक्रम में शामिल हो गए। सभी के स्वस्थ हैं।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद:पुलिस और जनता मिलकर करेंगे बस्ती की निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!