वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का विवादित बयान: बोले- हमें हाथ जोड़ना भी आता है और तोड़ना भी; भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, दतिया।
मध्यप्रदेश के दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और विरोधियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब पहले वाली कांग्रेस नहीं है, बल्कि नई कांग्रेस है, जो किसी भी तरह की गड़बड़ी का जवाब देना जानती है।
दतिया में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा, "पुलिस-प्रशासन ने उंगली भी दिखाई तो कांग्रेस अब पुरानी वाली नहीं बची है। ये नई कांग्रेस है। हेमंत कटारे की, जयवर्धन की और आप कार्यकर्ताओं की। हमें हाथ जोड़ना भी आता है और हाथ तोड़ना भी।"
पटवारी ने आरोप लगाया कि उपचुनाव में भाजपा द्वारा धनबल का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि दतिया में बड़ी मात्रा में पैसा पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हार के डर से बौखला गई है और चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दतिया में करीब 50 करोड़ रुपये बांटने की तैयारी की गई है और कुछ स्थानों से पैसे बांटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन में हुए तबादलों को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जीतू पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी करने की कोशिश करता है तो उसका विरोध किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदान केंद्रों पर नजर रखने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव में निष्पक्षता बनाए रखी जाए। पटवारी ने कहा कि वर्ष 2028 में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों का हिसाब रखा जाएगा।
गौरतलब है कि दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। जीतू पटवारी लगातार कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं और उन्होंने जीत का दावा करते हुए कहा है कि कांग्रेस उम्मीदवार बड़े अंतर से चुनाव जीतेगा। वहीं, भाजपा की ओर से भी चुनावी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!