वीडियो देखिये, भारी बारिश से इतने लोगों की मौत: कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी; पर्यटकों से फिलहाल यात्रा नहीं करने की अपील
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई जिलों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। मौसम विभाग ने मुंबई सहित कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि नासिक में बादल फटने जैसी स्थिति की आशंका जताई गई है। एहतियात के तौर पर त्र्यंबकेश्वर मंदिर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
राज्य के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में पुणे, कोंकण, नाशिक, मुंबई, सतारा, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी शामिल हैं। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव, भूस्खलन और यातायात बाधित होने की घटनाएं सामने आई हैं।
नासिक ग्रामीण पुलिस ने पर्यटकों से फिलहाल जिले की यात्रा नहीं करने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. डी.एस. स्वामी ने बताया कि इगतपुरी, वडिवर्हे और त्र्यंबकेश्वर में चेक प्वाइंट बनाए जाएंगे। जिला प्रशासन के निर्देश पर त्र्यंबकेश्वर मंदिर और वाणी मंदिर को मंगलवार के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। नाशिक में मंगलवार सुबह से लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारी बारिश का दौर 8 जुलाई तक जारी रह सकता है। उन्होंने बताया कि पूरे सरकारी तंत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने नाशिक के कुछ हिस्सों में बादल फटने जैसी स्थिति बनने की आशंका भी जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, कोल्हापुर, सतारा, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है।
अधिकारियों के अनुसार, मुंबई-पुणे रेल मार्ग के करजत-लोनावला घाट सेक्शन में पिछले 24 घंटों के दौरान लगभग 600 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं पुणे जिले में बीते दो दिनों के दौरान 22 स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। पुणे शहर में भी भारी जलभराव के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।
करीब 18 घंटे तक बंद रहने के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक मार्ग पर यातायात सोमवार रात लगभग 10:10 बजे दोबारा शुरू कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, राहत एवं बचाव कार्य और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही मार्ग खोला गया।
लगातार बारिश को देखते हुए मुंबई में मंगलवार को सभी सरकारी, निजी और नगर निगम संचालित स्कूल एवं कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया गया है। सोमवार को भी भारी बारिश के कारण मुंबई और आसपास के जिलों में जनजीवन लगभग ठप रहा। कई सड़कों पर जलभराव हो गया, पेड़ उखड़ गए तथा दीवार और होर्डिंग गिरने की घटनाएं भी सामने आईं।
उधर, काशेडी घाट में भूस्खलन के कारण मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग 12 घंटे तक बंद रहा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सचिव संतोष शेलार ने बताया कि गोवा की ओर जाने वाला मार्ग यातायात के लिए खोल दिया गया है, जबकि मुंबई की ओर जाने वाला कॉरिडोर मंगलवार को खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि भूस्खलन की इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या वाहन क्षति नहीं हुई है।
संबंधित समाचार

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!