वीडियो देखिये, स्कूल में जिज्ञासा से शुरू हुआ नशा: फिर बर्बाद हो गई जिंदगी; पुलिस के पॉडकास्ट में छलका दर्द
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" (Say No to Drugs) अभियान के तहत जारी एक पॉडकास्ट में नशे की लत से बाहर निकल चुके एक व्यक्ति ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि किस तरह एक छोटी-सी जिज्ञासा ने उनकी पूरी जिंदगी को अंधेरे में धकेल दिया।
पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि स्कूल के दिनों में दोस्तों के प्रभाव और नई चीज़ आज़माने की उत्सुकता के कारण उन्होंने पहली बार नशा किया। शुरुआत में यह केवल प्रयोग की तरह था, लेकिन धीरे-धीरे यह आदत गंभीर लत में बदल गई। इस लत ने उनकी पढ़ाई, करियर, पारिवारिक रिश्तों और मानसिक शांति पर गहरा असर डाला, जिससे उनका जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
उन्होंने कहा कि नशे की वजह से उन्होंने जीवन के कई महत्वपूर्ण अवसर खो दिए और परिवार को भी लंबे समय तक मानसिक एवं भावनात्मक पीड़ा का सामना करना पड़ा। हालांकि, सही मार्गदर्शन, परिवार के निरंतर सहयोग, दृढ़ इच्छाशक्ति और लगातार प्रयासों के बल पर उन्होंने नशे की गिरफ्त से बाहर निकलकर नई शुरुआत की।
अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे किसी भी परिस्थिति में नशे की ओर कदम न बढ़ाएं और यदि कोई इसकी चपेट में आ चुका है तो समय रहते मदद लेने से पीछे न हटे।
इंदौर पुलिस ने इस संदेश के माध्यम से लोगों को आगाह किया है कि नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि जीवन, परिवार और भविष्य को बर्बाद करने का सबसे बड़ा कारण बन सकता है। अभियान का उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।
संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव:भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार; भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने नाम पर लगाई मुहर

चक्रवाती तूफान अर्नब ने मचाई तबाही:135 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 की मौत, 57 हजार लोगों को किया शिफ्ट

वीडियो देखिये, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026:शहरी विकास, आधारभूत संरचना और सतत विकास को गति मिलेगी; महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों एवं वित्तीय अनुबंधों का आदान-प्रदान

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका

राजधानी में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त:मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप; रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

अर्बन इनोवेशन गैलरी में डिजिटल माध्यमों से दिखाई गईं उपलब्धियां और नवाचार:मुख्यमंत्री ने किया विभागीय ई-बुक का अवलोकन; 6D VR तकनीक से महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के वर्चुअल दर्शन किए

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ:नगरीय विकास में सौर ऊर्जा और वित्तीय नवाचार पर मंथन; 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग

वीडियो देखिये, नशे में कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कान पकड़कर मंगवाई माफी, नुकसान की भरपाई भी कराई

देवास जहरीली शराबकांड में बड़ा खुलासा:इंदौर से जुड़े तार; ऐसे की जाती थी तैयार, लाइसेंसी पेटियों में भरकर बेचा

यात्री सुविधाओं के अंक बढ़े, लेकिन रैंकिंग में एक पायदान फिसला एयरपोर्ट:अपेक्षित बढ़त नहीं मिल सकी, पहले नंबर पर यह शहर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:स्कूटी से सप्लाई हो रही थी विदेशी शराब; इतने का माल जब्त, घर से भी मिली बोतलें

वीडियो देखिये, किसानों की फसल बचाने के लिए अफ्रीकी टीम की मदद:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- वन्यजीवों की सुरक्षा और फसलों की रक्षा दोनों सरकार की प्राथमिकता

जेल के अंदर नशा पहुंचाने के खेल का खुलासा:प्रहरी ने अंडरगारमेंट-जूतों में छिपाई चरस; बीड़ी, तंबाकू, चेकिंग में पकड़ाया, ड्यूटी से हटाया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अर्बन इनोवेशन गैलरी का किया अवलोकन:VR तकनीक का डेमो देखा; अर्बन कॉन्क्लेव में शहरी विकास और निवेश पर होगा मंथन

बेटी की शादी से 2 महीने पहले पिता की ऐसे हुई मौत:नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए महू से इंदौर आए थे

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!