खबर
Top News

देखिये वीडियो...कैसे पलटी माफिया के बेटे की कार: पिकअप को ओवरटेक करते ही बेकाबू हुई क्रेटा, डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अगस्त 2026, 1:52 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, झांसी।
माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क दुर्घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में तेज रफ्तार क्रेटा कार एक लोडिंग वाहन को ओवरटेक करने के बाद अचानक अनियंत्रित होती दिखाई दे रही है।

कुछ ही सेकंड बाद कार डिवाइडर से जा टकराती है और टक्कर इतनी जोरदार होती है कि वह कई फीट हवा में उछल जाती है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो अबान की कार के पीछे चल रही एक कार के डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हुआ।

6 अगस्त को हुआ था हादसा
हादसा 6 अगस्त को झांसी से करीब 70 किलोमीटर पहले पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ था। दुर्घटना में अबान (21) और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। अबान अपने भाई अली से मिलने के लिए झांसी जा रहा था, जो झांसी जेल में बंद है।

पिकअप को ओवरटेक करते ही बिगड़ा कार का संतुलन
वीडियो में दिखाई देता है कि क्रेटा कार तेज रफ्तार में आगे बढ़ रही है। सामने चल रहे लोडिंग वाहन को ओवरटेक करने के बाद कार अचानक असंतुलित होती है और सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा जाती है।

टक्कर के बाद कार हवा में उछलती है और सड़क पर गिरते ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती है। हादसे की पूरी घटना पीछे चल रही कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुई है।

वीडियो में दिखाई दे रही जगह और घटनास्थल आसपास के इलाके से मेल खाते हैं। घटनास्थल के पास मौजूद मकान और सड़क की स्थिति भी हादसे वाली जगह जैसी ही बताई गई है।

करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी कार
हादसे के समय क्रेटा में पांच लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, कार जैद चला रहा था। अबान आगे की सीट पर बैठा था, जबकि उसका दोस्त सोनू उसके पीछे बैठा था।

बताया गया है कि कार की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे थी। डिवाइडर से टक्कर उसी तरफ हुई, जिस ओर अबान बैठा था। इसके चलते उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के कुछ ही समय बाद अबान और सोनू की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- दरवाजा नहीं खुला तो लोहे की रॉड से तोड़ा
हादसे के बाद मौके पर सबसे पहले पहुंचने वाले प्रत्यक्षदर्शी दीपक यादव ने बताया कि उन्हें तेज आवाज और शोर सुनाई दिया। जब वे मौके पर पहुंचे तो कार में सवार लोग अंदर फंसे हुए थे।

उन्होंने कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खुला। इसके बाद पास के एक घर से लोहे की रॉड लेकर आए और दरवाजा तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की।

दीपक के मुताबिक, सबसे पहले अबान को बाहर निकाला गया। वह गंभीर रूप से घायल था और उसके मुंह से खून निकल रहा था। उसने खुद को अबान बताते हुए मदद की गुहार लगाई, लेकिन कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई।

कार में सवार सभी लोग अंदर फंसे थे
हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार पांचों लोग अंदर ही फंस गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार के दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला।

अब हादसे का वीडियो सामने आने के बाद दुर्घटना के तरीके की तस्वीर पहले से ज्यादा स्पष्ट हुई है। वीडियो में ओवरटेक करने के बाद कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने का घटनाक्रम दिखाई देता है।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

about 20 hours ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

about 20 hours ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

about 21 hours ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 21 hours ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 21 hours ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 21 hours ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 21 hours ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 22 hours ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 22 hours ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 22 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 22 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 22 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 22 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 22 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 22 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 22 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 22 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 23 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 23 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!