खबर
Top News

वीडियो देखिये, पानी की टंकी पर गार्ड की दबंगई: पानी के लिए पहुंचे रहवासियों से बदसलूकी का आरोप; परिचितों को छूट और आम लोगों पर रोक लगाने से नाराजगी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 नवंबर 2026, 1:34 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पानी की समस्या से जूझ रहे रहवासियों की परेशानी अब केवल नलों में पानी नहीं आने तक सीमित नहीं रह गई है। पानी की व्यवस्था के लिए जब लोगों को पानी की टंकी तक जाना पड़ता है, तो वहां तैनात कर्मचारियों और गार्ड के व्यवहार को लेकर भी विवाद सामने आने लगे हैं।

ऐसा ही एक मामला इंदौर के एलआईजी क्षेत्र की पानी की टंकी से सामने आया है। यहां 15 नवंबर 2026 को शाम करीब 6:58 बजे टंकी पर तैनात गार्ड महेश देवलिया पर रहवासियों के साथ दुर्व्यवहार और मनमानी करने के आरोप लगाए गए हैं।

रहवासियों की शिकायत के मुताबिक, नगर निगम को नियमित रूप से वाटर टैक्स देने के बावजूद क्षेत्र के कई घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचता। ऐसे में लोगों को अपनी पानी की समस्या को लेकर टंकी तक जाना पड़ता है। लेकिन वहां पहुंचने पर यदि किसी रहवासी को गार्ड के व्यवहार का सामना करना पड़े, तो उसकी परेशानी और बढ़ जाती है।

बाइक अंदर ले जाने को लेकर हुआ विवाद
रहवासियों का आरोप है कि एलआईजी पानी की टंकी पर तैनात गार्ड आम लोगों को अपनी बाइक अंदर ले जाने से रोकता है। वहीं, आरोप है कि कुछ परिचित लोगों को अंदर आने की अनुमति दे दी जाती है। इसी कथित भेदभाव को लेकर रहवासियों और गार्ड के बीच विवाद की स्थिति बनी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उन्होंने गार्ड से पूछा कि बाइक अंदर ले जाने पर रोक लगाने का क्या सरकारी आदेश है, तो उन्होंने कहा कि यदि शासन या नगर निगम की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी किया गया है, तो उसकी प्रति टंकी के बाहर सार्वजनिक रूप से लगा दी जाए, ताकि सभी लोगों को नियमों की जानकारी मिल सके और किसी के साथ भेदभाव न हो।

'यहां वही होगा जो मैं चाहूंगा', मनमानी करने का आरोप
शिकायत में महेश देवलिया पर कथित रूप से दबंगई दिखाने और लोगों से बदतमीजी करने के आरोप लगाए गए हैं। रहवासियों का कहना है कि गार्ड का रवैया ऐसा रहता है, जैसे टंकी परिसर में उसी की मर्जी चलती हो। आरोप है कि वह लोगों से यह कहता है कि यहां वही होगा जो वह चाहेगा।

रहवासियों का सवाल है कि सार्वजनिक सुविधा से जुड़े स्थान पर तैनात कर्मचारी आखिर किस अधिकार से आम नागरिकों के साथ इस तरह का व्यवहार कर सकता है? यदि सुरक्षा या प्रशासनिक कारणों से बाइक अंदर ले जाने पर प्रतिबंध है, तो उसका स्पष्ट नियम सभी के लिए समान रूप से लागू होना चाहिए।

जगजीवन नगर से छोटी खजरानी तक पानी की समस्या
इस मामले में जगजीवन नगर, सोमनाथ की नई चाल, एलआईजी और छोटी खजरानी सहित आसपास के क्षेत्रों के रहवासियों की परेशानी भी सामने आई है। लोगों का कहना है कि कई बार घरों में नल से पर्याप्त पानी नहीं आता। इसके चलते उन्हें पानी की व्यवस्था के लिए दूसरे विकल्प तलाशने पड़ते हैं।

क्षेत्र में पानी की समस्या के बीच कई घरों में मोटर लगाकर पानी खींचने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। रहवासियों का कहना है कि जब नगर निगम को वाटर टैक्स दिया जा रहा है, तो लोगों को नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति मिलनी चाहिए। आखिर नागरिकों को अपने ही क्षेत्र में पानी के लिए बार-बार परेशान क्यों होना पड़े?

इंजीनियर अमजद खान का फोन भी नहीं लगता!
रहवासियों ने जलप्रदाय व्यवस्था से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। शिकायत में क्षेत्र से संबंधित इंजीनियर अमजद खान का उल्लेख करते हुए बताया गया कि समस्या के समाधान के लिए संपर्क करने पर उनका फोन व्यस्त आता है और लोगों को अपनी शिकायत रखने में भी परेशानी होती है।

लोगों का कहना है कि जब क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित होती है, तब जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी नागरिकों की शिकायतों पर तत्काल ध्यान दें। केवल वाटर टैक्स वसूलना पर्याप्त नहीं है, बल्कि नियमित जलापूर्ति और शिकायतों का समाधान भी नगर निगम की जिम्मेदारी है।

विधायक और पार्षद से हस्तक्षेप की मांग
इस पूरे मामले में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया और पार्षद निशा देवलिया के सामने भी सवाल खड़े हो रहे हैं। रहवासी पार्षद पति रूपेश देवलिया का भी उल्लेख करते हुए क्षेत्र की जलप्रदाय व्यवस्था और टंकी पर तैनात कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।

लोगों की मांग है कि नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच कराएं। टंकी पर तैनात गार्ड के व्यवहार की पड़ताल की जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही टंकी परिसर में प्रवेश को लेकर स्पष्ट नियमों की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव न हो।


संबंधित समाचार

वीडियो देखिये,  अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ
Top News

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

about 7 hours ago
अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल
Top News

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

about 7 hours ago
सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान
Top News

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर
Top News

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

about 7 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

about 7 hours ago
नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद
Top News

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

about 7 hours ago
दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने
Top News

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

about 7 hours ago
खातेगांव टीआई को  ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर
Top News

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे
Top News

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

about 8 hours ago
सड़क निर्माण का रास्ता साफ
Top News

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

about 8 hours ago
जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा
Top News

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

about 8 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी
Top News

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

about 9 hours ago
पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी
Top News

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

about 9 hours ago
सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक
Top News

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

about 9 hours ago
सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!
Top News

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

about 9 hours ago
तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू
Top News

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

about 9 hours ago
15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल
Top News

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

about 9 hours ago
दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा
Top News

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!