वीडियो देखिये, थाने से 200 मीटर दूर फ्लैट में चल रहा था लाखों का जुआ: पुलिस की छापेमारी के बाद इतने जुआरी गिरफ्तार; तलवार से केक काटने के मामले में फरार आरोपी भी पकड़ाया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में जुआरियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर ही जुए का फड़ संचालित कर रहे थे। शाहपुरा थाना क्षेत्र के इंडेक्स अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट में रविवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर 15 लोगों को पकड़ा। इनमें एक विधि विरुद्ध बालक भी शामिल है। पुलिस ने मौके से कुल 92 लाख 94 हजार 690 रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 12:25 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि अपार्टमेंट के एक फ्लैट में जुआ खेला जा रहा है और नीचे कई संदिग्ध वाहन खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी तो फ्लैट में 15 लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाते मिले। सभी आरोपी आठ चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ वहां पहुंचे थे।
93 लाख का मशरूका जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 94,690 रुपये नकद, करीब 12 लाख रुपये कीमत के 20 मोबाइल फोन, लगभग 80 लाख रुपये कीमत के आठ चार पहिया वाहन और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 92,94,690 रुपये आंकी गई है।
मौके से सौरभ सिंह, अरुण कुमार, बादल ठाकुर, राहुल त्रिपाठी, अमन सिंह, मोहन सिंह राजपूत, तुषार तोमर, समीर तोमर, विनय रंधवे, अंकुश गर्ग, विजय शर्मा, भरत चौहान, विशाल पाठक, वैभव सिंह राजपूत और एक विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा गया। 14 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को नोटिस देकर छोड़ दिया गया।
तलवार से केक काटने वाला आरोपी भी पकड़ाया
पकड़े गए आरोपियों में विशाल पाठक कोलार थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में करीब तीन महीने से फरार था। दरअसल, उसके जन्मदिन पर सार्वजनिक स्थान पर तलवार से केक काटने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। तभी से वह फरार चल रहा था। शाहपुरा में जुए के फड़ पर हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी
भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर आवश्यक कार्रवाई की है। अब मामले में जुए के आयोजन और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!