देखिए वीडियो: ‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले शुक्रवार को कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिक्षा, रोजगार, भर्ती, आरक्षण और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए।
प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कार्यक्रम के उद्देश्य और तैयारियों को लेकर अपनी बात रखी। यह ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का पांचवां कार्यक्रम है।
हरीश चौधरी बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज किया गया
प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की जिम्मेदारी देश के छात्रों को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने दावा किया कि देशभर में छात्र लगातार अपनी समस्याएं उठा रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया।
चौधरी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने के प्रयास किए गए और बल प्रयोग हुआ।
उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष की ओर से छात्रों से जुड़े सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन सरकार की ओर से अपेक्षित जवाब नहीं मिलते।
उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में बदलाव, बेहतर शिक्षा और युवाओं के लिए रोजगार को प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ के मंच पर इन विषयों पर चर्चा होगी।
‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं’
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरीश चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'मंदबुद्धि के समर्थकों ने उन्हें राजा बनाया, लेकिन संविधान ने उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाया।'
चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ का उद्देश्य युवाओं के अधिकारों, शिक्षा और रोजगार से जुड़े सवालों को सामने लाना है।
उन्होंने मध्यप्रदेश के छात्रों से 19 सितंबर के कार्यक्रम में अपनी समस्याएं और सुझाव रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि इंदौर से उठने वाली छात्रों की आवाज को देशभर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल पर सांप आने से मची हलचल
प्रेस कॉन्फ्रेंस और कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान आयोजन स्थल के VIP लाउंज में सांप दिखाई देने से कुछ देर के लिए हलचल मच गई। इसी दौरान मंच की मजबूती जांचने के लिए कार्यकर्ताओं को मंच पर चढ़ाया गया।
पटवारी बोले- कांग्रेस-भाजपा से बड़ा है मुद्दा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यक्रम की अनुमति और स्थल को लेकर सामने आए विवाद का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर कुछ अड़चनें जरूर सामने आईं, लेकिन कांग्रेस इस विवाद को मुद्दा नहीं बनाना चाहती।
पटवारी ने कहा कि छात्रों की शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े सवाल कांग्रेस और भाजपा की राजनीति से बड़े हैं और इन्हें राष्ट्रहित के नजरिए से देखा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा हर बच्चे का अधिकार होनी चाहिए और शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी मानी जानी चाहिए।
कार्यक्रम के स्थल को लेकर कांग्रेस और प्रशासन के बीच भुगतान तथा उपयोग अवधि को लेकर भी विवाद सामने आया है।
प्रशासन ने अतिरिक्त भुगतान की मांग की है, जबकि कांग्रेस ने इसे राजनीतिक दबाव से जोड़कर सवाल उठाए हैं।
उमंग सिंघार ने शिक्षा बजट पर उठाए सवाल
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश के 2026-27 के बजट में उच्च शिक्षा के प्रावधान को लेकर सवाल उठाए।
विधानसभा में दिए गए उनके बयान के मुताबिक, उच्च शिक्षा के लिए 4,246 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो राज्य के कुल बजट का 0.96 प्रतिशत है।
सिंघार ने दावा किया कि शोध और रिसर्च के लिए पर्याप्त बजट नहीं है। उन्होंने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों और बैकलॉग भर्ती के मुद्दे को भी उठाया।
27% OBC आरक्षण पर सरकार से जवाब की मांग
उमंग सिंघार ने 27 प्रतिशत OBC आरक्षण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग लगातार उठाई जा रही है और सरकार को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही में भी सिंघार 27 प्रतिशत OBC आरक्षण की मांग उठा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके अधिकार और अवसर मिलने चाहिए तथा शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों पर सरकार को स्पष्ट नीति के साथ जवाब देना चाहिए।
19 सितंबर को राहुल गांधी करेंगे छात्रों से संवाद
राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित है। कांग्रेस के मुताबिक, कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर छात्रों से संवाद किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अपनी समस्याएं सीधे सामने रखने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।
संबंधित समाचार

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप:लव जिहादी शिक्षक गिरफ्तार; शादी का झांसा देकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, POCSO में केस दर्ज

मानसिंह से नहीं हुआ खुलासा चंदर हत्याकांड का:दो दिन रिमांड के बाद भी खाली हाथ पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!