देखिए वीडियो: गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गोवंश संरक्षण और गौ सेवकों से जुड़े मुद्दों को लेकर गुरुवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने भंवरकुआं क्षेत्र में प्रदर्शन किया।
करणी सैनिक गौ सेवा दल और बजरंग दल सहित संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता भंवरकुआं के पास एकत्र हुए और पैदल मार्च निकालकर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।
इसके बाद चौराहे पर करीब चार घंटे तक धरना देकर शासन-प्रशासन के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने, गोवंश की तस्करी और अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने तथा गौ सेवकों से जुड़े मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग रखी।
संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन की ओर से पहुंचीं तहसीलदार के समक्ष अपनी मांगें पढ़कर सुनाईं और ज्ञापन सौंपा।
पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
प्रदर्शन के दौरान संगठनों ने मानपुर थाने से जुड़े कुछ पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि गोवंश को अवैध रूप से ले जाने वाले वाहनों को कथित तौर पर पैसे लेकर छोड़ दिया जाता है। प्रदर्शनकारियों ने इन आरोपों की जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस या संबंधित अधिकारियों की ओर से इन आरोपों पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में गोचर भूमि पर अतिक्रमण का मुद्दा लंबे समय से उठाया जा रहा है।
न्होंने सागर जिले में गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए दिए गए 170 आवेदनों का हवाला देते हुए कहा कि गौ सेवकों पर कार्रवाई की बजाय गोचर भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
संगठनों ने सिवनी मालवा में गौ सेवकों के खिलाफ हुई कार्रवाई का भी विरोध किया और मामलों की समीक्षा की मांग रखी।
गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने गाय को ‘राष्ट्र माता’ और ‘राज्य माता’ का दर्जा देने तथा इसके लिए संवैधानिक एवं कानूनी प्रावधान किए जाने की मांग भी उठाई।
उनका कहना था कि गौ संरक्षण को लेकर काम कर रहे कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और गोवंश से जुड़े कानूनों का प्रभावी तरीके से पालन कराया जाए।
3 अक्टूबर को फिर आंदोलन की चेतावनी
संगठनों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 15 दिन बाद 3 अक्टूबर को इंदौर कलेक्टर कार्यालय के पास धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों के अनुसार इस संबंध में लिखित आवेदन प्रशासन को दिया गया है।
संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्हें प्रशासन की ओर से मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि वे प्रशासन का सम्मान करते हैं, लेकिन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो अगला आंदोलन किया जाएगा।
संबंधित समाचार

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!