विधायक का चुनाव निरस्त: आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने का आरोप; सुप्रीम कोर्ट में करेंगे अपील
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर हाईकोर्ट ने विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया है। मामले की सुनवाई बीजेपी के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत द्वारा दायर याचिका पर हुई थी।
याचिका में आरोप लगाया गया कि उपचुनाव के दौरान मुकेश मल्होत्रा ने अपने नामांकन पत्र में आपराधिक मामलों की सही जानकारी नहीं दी। अदालत के अनुसार, मल्होत्रा पर कुल 6 आपराधिक मामले दर्ज थे, लेकिन उन्होंने नामांकन में केवल 2 मामलों का उल्लेख किया। इस तरह की छिपाई गई जानकारी को गंभीर मानते हुए हाईकोर्ट ने उनके चुनाव को शून्य घोषित कर दिया।
कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि उपचुनाव में रामनिवास रावत दूसरे स्थान पर थे, इसलिए मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित करते हुए रावत को विजयपुर का विधायक घोषित किया जाता है। यह फैसला आगामी विधानसभा कार्यों और क्षेत्र में राजनीतिक परिदृश्य पर असर डाल सकता है। अब विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की संभावना है, ताकि नए प्रतिनिधि का चुनाव हो सके।
दूसरी ओर कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील विवेक तन्खा ने कहा, हम इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। हमने कोर्ट से रिक्वेस्ट की है कि सिर्फ इसलिए कि कुछ जानकारी गलत दी गई थी, इसका मतलब यह नहीं है कि चुनाव में धांधली हुई थी। उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि मुकेश मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलेगी।
वहीं इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि एक साल पहले विजयपुर की जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया था और मुकेश मल्होत्रा को भारी वोटों से जिताया था। उन्होंने कहा कि इस फैसले के खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, हमें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा। पटवारी ने यह भी कहा कि अगर चुनाव भी हुआ तो जितने वोटों से रामनिवास रावत को हराया था। उससे दोगुना वोटों से उन्हें फिर हराएंगे।
पूर्व राज्यमंत्री और आदिवासी नेता मुकेश मल्होत्रा ने 2 मई 2024 को कांग्रेस की सदस्यता ली। उन्होंने यह सदस्यता मुरैना जिले में आयोजित कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की चुनावी सभा में ग्रहण की थी।
मुकेश मल्होत्रा ने विधानसभा चुनाव–2023 में विजयपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। उस समय पूरे क्षेत्र के आदिवासी समुदाय ने उनका समर्थन किया था और उन्हें लगभग 45 हजार वोट मिले थे।
विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में मुकेश मल्होत्रा की राजनीति लंबे समय से सक्रिय रही है। इससे पहले वह बीजेपी से जुड़े थे और सरकार ने उन्हें सहारिया प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया था। उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा भी प्राप्त था। विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने के कारण उन्होंने 2023 के चुनाव से पहले बीजेपी का साथ छोड़ दिया था।
संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!